Abhay Pratap Singh | September 4, 2024 | 10:49 AM IST | 2 mins read
एनआईडी डीएटी एंट्रेंस एग्जाम 2025 का आयोजन दो चरणों डीएटी प्रारंभिक परीक्षा और डीएटी मुख्य परीक्षा में किया जाएगा।
Students preparing for NID 2026 can access this study material for both prelims and mains. Download now to strengthen your preparation and boost your chances of success.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने एनआईडी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (NID DAT 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर एनआईडी डीएटी आवेदन फॉर्म 2025 अंतिम तिथि 3 दिसंबर तक या उससे पहले भर सकते हैं।
New: NID DAT 2026 BDes Prelims Questions | NID Studio Test vs NIFT Situation Test
Studio Test: Model-Making & Material Handling | Sketching & Visualization
Studio Test: Thematic Appreciation & Story Boarding | Psychometric & Sensory Evaluation
Studio Test: Sample Questions | Environmental & General Awareness | Practice Ques.
एनआईडी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू की गई है। पंजीकृत उम्मीदवार 4 दिसंबर से 9 दिसंतबर 2024 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड 24 दिसंबर को जारी होगा। एनआईडी डीएटी 2025 प्रारंभिक परीक्षा 5 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार बीडिज (BDes) और एमडिज (MDes) कोर्स के लिए पात्रता की जांच नीचे कर सकते हैं:
एनआईडी डीएटी प्रवेश परीक्षा के माध्यमों से योग्य छात्रों को एनआईडी परिसरों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में बीडिज और एमडिज कार्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। एनआईडी डीएटी एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन दो चरणों प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में किया जाता है। उम्मीदवारों को पात्रता हासिल करने के लिए दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
डीएटी प्रवेश परीक्षा 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करने एनआईडी डीएटी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं:
| कैटेगरी | डीएटी आवेदन शुल्क | डीएटी आवेदन शुल्क+विलंब शुल्क |
|---|---|---|
| सामान्य/ सामान्य- ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल | 3,000 रुपये | 4,500 रुपये |
| एससी/ एसटी/ सामान्य-पीडब्ल्यूडी/ सामान्य-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी/ ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी/ एससी-पीडब्ल्यूडी/ एसटी-पीडब्ल्यूडी | 1,500 रुपये | 2,250 रुपये |
| विदेशी छात्रों के लिए | 5,000 रुपये | 7,500 रुपये |
| कैटेगरी | डीएटी आवेदन शुल्क | डीएटी आवेदन शुल्क+विलंब शुल्क | ||
|---|---|---|---|---|
| 1 डिसिप्लिन | 2 डिसिप्लिन | 1 डिसिप्लिन | 2 डिसिप्लिन | |
| सामान्य/ सामान्य- ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल | 3,000 रुपये | 6,000 रुपये | 4,500 रुपये | 9,000 रुपये |
| एससी/ एसटी/ सामान्य-पीडब्ल्यूडी/ सामान्य-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी/ ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी/ एससी-पीडब्ल्यूडी/ एसटी-पीडब्ल्यूडी | 1,500 रुपये | 3,000 रुपये | 2,250 रुपये | 4,500 रुपये |
| विदेशी छात्रों के लिए | 5,000 रुपये | 10,000 रुपये | 7,500 रुपये | 15,000 रुपये |