Saurabh Pandey | April 2, 2026 | 12:16 PM IST | 1 min read
एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स 2026 के परिणाम में कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। इनमें उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, साथ ही परीक्षा में प्राप्त कुल अंक शामिल होते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ने बीडिज. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर अपने ईमेल पते और जन्मतिथि के लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट में कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। इनमें उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, साथ ही परीक्षा में प्राप्त सेक्शनवाइज अंक, कुल अंक और प्राप्त रैंक शामिल होती है।
एनआईडी बी.डिज. रिजल्ट्स की री-चेकिंग के लिए आवेदन करने की विंडो 2 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे से 4 अप्रैल, 2026 को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। चयनित आवेदक एनआईडी बी.डिज मेन्स परीक्षा के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों का चयन उपलब्ध सीटों के 1.5 गुना अनुपात में किया जाएगा।
एनआईडी बी.डिज. चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में एक स्टूडियो टेस्ट और एक पर्सनल इंटैरेक्शन सत्र शामिल है, जो आमने-सामने आयोजित किया जाएगा। एनआईडी 2026 प्रवेश दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतिम चयन पूरी तरह से मेन्स परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
एनआईडी बीडिज. डीएटी रिजल्ट की पुनः जांच प्रक्रिया में यह चेक किया जाता है कि क्या सभी उत्तर अंकित किए गए हैं? क्या उत्तर पुस्तिका के भाग II में प्रत्येक प्रश्न के अंकों के योग में कोई त्रुटि हुई है, और क्या उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर अंकों को सही ढंग से अंकित किया गया है?