NIC Recruitment 2026: एनआईसी वैज्ञानिक सहायक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 376 पदों के लिए पात्रता और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | September 2, 2026 | 11:04 AM IST | 1 min read
एनआईसी में साइंटिफिक और टेक्निकल असिस्टेंट ए के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-6 के तहत 35400 रुपये से 112400 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने वैज्ञानिक और तकनीकी सहायक-ए (Scientific and Technical Assistant-A) पदों पर भर्ती के लिए 1 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल https://recruitment.nic.in पर जाकर 30 सितंबर (शाम 5 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं।
एनआईसी वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहायक भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 376 पद भरे जाएंगे, जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 122 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के 13 पद और डाटा साइंड एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के 22 पद शामिल हैं।
NIC Scientific & Technical Assistant Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
- इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर एवं नेटवर्किंग सुरक्षा, सॉफ्टवेयर सिस्टम, सूचना प्रौद्योगिकी या सूचना विज्ञान में एमएससी/ एमएस/ एमसीए/ बीई/ बीटेक डिग्री हो।
- साथ ही, संबंधित गेट पेपर कोड CS/ EC/ DA में गेट 2024/ 2025/ 2026 वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए।
Also read MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026: एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
एनआईसी साइंटिफिक एंड टेक्निकल असिस्टेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अधिकतम आयु अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस के लिए 30 वर्ष, ओबीसी-एनसीएल के लिए 33 वर्ष और एससी/ एसटी कैंडिडेट के लिए 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 30 सितंबर 2026 से की जाएगी।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ महिला/ दिव्यांग व्यक्तियों को फीस में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए एनआईसी वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहायक परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
NIC Scientific and Technical Assistant Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनआईसी साइंटिफिक एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- एनआईसी भर्ती पोर्टल recruitment.nic.in पर जाएं।
- ‘विज्ञापन क्रमांक : एनआईसी/एसटीए/2026/2’ के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें व शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल