NIACL AO Recruitment 2025: एनआईएसीएल एओ पंजीकरण 550 पदों के लिए newindia.co.in पर शुरू, अंतिम तिथि नजदीक
Abhay Pratap Singh | August 21, 2025 | 04:51 PM IST | 2 mins read
एनआईएसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के आवेदकों को 100 रुपए, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) की ओर से प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल-1) के पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 अगस्त तक या उससे पहले एनआईएसीएल एओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनआईएसीएल एओ 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू है। एनआईएसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एनआईएसीएल में कुल 550 पदों को भरा जाएगा, जिसमें रिस्क मैनेजर के 50, ऑटोमोबाइल इंजीनियरि के 75, लीगल स्पेशलिस्ट के 50 और अकाउंटेंट स्पेशलिस्ट के 25 पद शामिल हैं। इसके अलावा, एओ (हेल्थ) के 50, आईटी स्पेशलिस्ट के 25, बिजनेस एनालिस्ट के 75, कंपनी सिक्रेटरी के 2, Actuarial स्पेशलिस्ट के 5 और जनरलिस्ट के 193 पद भरे जाएंगे।
एनआईसीएएल एओ एप्लीकेशन फॉर्म जनरलिस्ट पदों के लिए भरने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री न्यूनतम 60% (एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) अंकों में होनी चाहिए। वहीं, स्पेशलिस्ट के लिए पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
एनआईएसीएल एओ 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। फेज-1 ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव) 14 सितंबर को और फेज-2 ऑनलाइन एग्जाम (ऑब्जेक्टिव+डिस्क्रिप्टिव) 29 अक्टूबर को कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनआईएसीएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NIACL Administrative Officer 2025 form link: आवेदन प्रक्रिया
एनआईएसीएल एओ एप्लीकेशन फॉर्म निम्नलिखित चरणों का पालन करके भर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/niacljul25 पर विजिट करें।
- ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच