Bullet Train Project Recruitment: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | July 9, 2026 | 09:31 AM IST | 3 mins read
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत विभिन्न विभागों में तकनीशियनों के कुल 231 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में रेलवे, मेट्रो या रैपिड रेल (RRTS) में कार्यरत न्यूनतम 2 वर्ष के अनुभवी ITI/डिप्लोमा धारक कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं।
नई दिल्ली : भारत की पहली मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन परियोजना) के निर्माण और संचालन में जुटी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने विभिन्न विभागों में टेक्नीशियन के 237 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती 'एब्जॉर्प्शन' (Absorption) के आधार पर की जाएगी, जिसके तहत भारतीय रेलवे, मेट्रो रेल, या रैपिड रेल (RRTS) के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में कार्यरत नियमित या संविदा कर्मचारियों को देश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
इस भर्ती अभियान का मकसद सिविल/ट्रैक फिटर, मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और टेलीकॉम, और रोलिंग स्टॉक टेक्नीशियन जैसे ट्रेड में खाली पदों को भरना है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट nhsrcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bullet Train Project Recruitment: आयुसीमा
बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत विभिन्न टेक्नीशियन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विभिन्न ट्रेडों में कुल 231 पदों पर होगी नियुक्तियां
- तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) - 77 पद
- तकनीशियन (सिग्नलिंग और टेलीकॉम) - 63 पद
- तकनीशियन (रोलिंग स्टॉक - फिटर/इलेक्ट्रिशियन/मशीनिस्ट/वेल्डर/RAC) - 29 पद
- तकनीशियन (सिविल/ट्रैक - फिटर/मैकेनिक/ड्राफ्ट्समैन/सर्वेयर/इलेक्ट्रिशियन/वेल्डर/प्लंबर/पेंटर) - 62 पद
Bullet Train Project Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
- शैक्षणिक योग्यता - आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 10वीं/मैट्रिकुलेशन के साथ NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए, या फिर संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम (जैसे सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- उच्च शैक्षणिक योग्यता - जिन उम्मीदवारों के पास केवल BE/B.Tech जैसी उच्च डिग्रियां हैं, लेकिन उन्होंने ITI या डिप्लोमा नहीं किया है, वे इन पदों के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
- कार्य अनुभव - अभ्यर्थियों के पास भारतीय रेलवे, सरकारी स्वामित्व वाली रेलवे, मेट्रो रेल या RRTS के ऑपरेशन्स एंड मेंटेनेंस (O&M) विभागों में संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना अनिवार्य है। अनुभव की गणना 30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।
Bullet Train Project Recruitment: आवेदन शुल्क
सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों को इस शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
Bullet Train Project Recruitment: चयन प्रक्रिया
बुलेट ट्रेन परियोजना भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा-
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। सभी पदों के लिए परीक्षा एक ही दिन और एक ही समय पर आयोजित की जा सकती है, इसलिए उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) - सीबीटी में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) - अंतिम चयन से पहले कंपनी के निर्देशों और भारतीय रेलवे मेडिकल मैनुअल (IRMM) के तहत विस्तृत मेडिकल टेस्ट होगा।
- मेडिकल स्टैंडर्ड - उम्मीदवारों को 'बी-वन' (B-1) मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा।
Also read SSC Delhi Police Constable Result 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी
नौकरी की शर्तें और श्योरिटी बॉन्ड
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआती दौर में 1 वर्ष के प्रोबेशन पर की जाएगी। नौकरी जॉइन करने के समय उम्मीदवारों को 3,00,000 का श्योरिटी बॉन्ड भरना होगा, जिसके तहत उन्हें कम से कम 4 वर्ष तक कॉर्पोरेशन की सेवा करनी होगी। यदि उम्मीदवार को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है, तो ट्रेनिंग के बाद न्यूनतम सेवा अवधि 6 वर्ष की होगी और इसके लिए ट्रेनिंग की लागत का अलग से बॉन्ड भरना होगा।
इसके अलावा, इस्तीफा देने से पहले 90 दिन (3 महीने) का एडवांस नोटिस देना भी अनिवार्य होगा। नियुक्त कर्मचारियों की पोस्टिंग NHSRCL या बुलेट ट्रेन (MAHSR) प्रोजेक्ट के किसी भी लोकेशन या कार्यालय में की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा