NLC Recruitment 2025: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में 171 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू; पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2025 | 02:07 PM IST | 2 mins read
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई को शाम 5 बजे तक है और शुल्क भुगतान रात 11:59 बजे तक कर सकेंगे।
नई दिल्ली: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) में जूनियर ओवरमैन (ट्रेनी) और माइनिंग सिरदार (सिलेक्शन ग्रेड - 1) के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 15 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर एनएलसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई को शाम 5 बजे तक है और शुल्क भुगतान रात 11:59 बजे तक कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 171 पदों को भरा जाएगा, जिसमें जूनियर ओवरमैन (ट्रेनी) के 69 पद और सिरदार (सिलेक्शन ग्रेड - 1) के 102 पद शामिल हैं।
NLC Recruitment Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर ओवरमैन - माइनिंग इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा। खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) द्वारा जारी ओवरमैन योग्यता प्रमाणपत्र। वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र।
- माइनिंग सरदार (चयन ग्रेड-1) - किसी भी विषय में डिप्लोमा या डिग्री। डीजीएमएस द्वारा जारी माइनिंग सरदार योग्यता प्रमाण पत्र। वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र।
जूनियर ओवरमैन पद के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस आवेदकों को 595 रुपए और एससी/ एसटी/ ईएसएम कैंडिडेट को 295 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। माइनिंग सरदार पद के लिए आवेदन करने वाले रिजर्व कैटेगरी को 236 रुपए और जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 486 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
एनएलसी भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 1 अप्रैल, 2025 तक 30 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम को शामिल किया गया है।
NLC Recruitment 2025 Notification PDF: कैसे आवेदन करें?
एनएलसी भर्ती 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जांच सकते हैं। नीचे बताए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन करें:
- एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘करियर’ सेक्शन में ‘जॉब’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]CUET PG 2025 Answer Key: सीयूईटी पीजी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट exam.nta.ac.in पर जल्द, ग्रेस मार्क्स नियम जानें
सीयूईटी पीजी परीक्षा एनटीए द्वारा भारत भर में भाग लेने वाले केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार