''नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति समय की मांग'', स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर बोले पीएम मोदी
Santosh Kumar | February 11, 2024 | 04:31 PM IST | 1 min read
पीएम मोदी ने मोरबी जिले में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जन्मस्थली टंकारा में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने रविवार (11 फरवरी) को गुजरात के मोरबी जिले में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को देश की जरूरत बताया और कहा कि भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली समय की मांग है।
पीएम मोदी ने मोरबी जिले में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जन्मस्थली टंकारा में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा, ''स्वामी दयानंद सरस्वती ने हमें बहुत पहले दिखाया था कि हमारी रूढ़ियों और सामाजिक बुराइयों ने हमें कैसे नुकसान पहुंचाया है।''
पीएम ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने महिलाओं के लिए समान अधिकारों की वकालत की थी। ब्रिटिश शासकों ने हमेशा हिंदू समाज की रूढ़िवादिता और सामाजिक बुराइयों की खराब छवि दिखाने की कोशिश की।''
उन्होंने आगे कहा, "भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली समय की मांग है। देश अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से इसका विस्तार कर रहा है। समाज को इन प्रयासों से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी