Saurabh Pandey | July 11, 2024 | 10:31 AM IST | 1 min read
नेस्ट 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही NISER और UM DAE CEBS द्वारा अलग से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा।
Candidates can download NEST Question/Sample Papers from here.
Download Now
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर), भुवनेश्वर कल यानी 12 जुलाई को नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (एनईएसटी) 2024 का परिणाम घोषित करेगा। जो उम्मीदवार एनईएसटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, nestexam.in पर जाकर एनईएसटी 2024 परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करके NEST 2024 परीक्षा का स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। NISER और CEBS के लिए दो अलग-अलग NEST 2024 रैंक कार्ड जारी किए जाएंगे। एनईएसटी स्कोरकार्ड NEST फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है। एनईएसटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा।
नेस्ट 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही NISER और UM DAE CEBS द्वारा अलग से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा और उसके लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। पंजीकरण और सीट इनटेक के आधार पर दोनों विश्वविद्यालय अलग-अलग अपनी मेरिट सूची जारी करेंगे।
नेस्ट 2024 परीक्षा 30 जून को कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। नेस्ट परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट थी। नेस्ट में कुल 200 अंक थे। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और बहुविकल्पीय प्रश्न (एमएसक्यू) कुल मिलाकर 68 प्रश्न थे।