NEET UG Result 2024: आधिकारिक मेल आईडी से कोई फटी हुई नीट ओएमआर शीट नहीं भेजी गई- वायरल वीडियो पर एनटीए
Abhay Pratap Singh | June 11, 2024 | 07:40 AM IST | 2 mins read
नीट रिजल्ट 2024 मामले में एक छात्रा ने वीडियो वायरल करते हुए उसे फटी हुई ओएमआर शीट मिलने का दावा किया था।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा शेयर किए गए एक वायरल वीडियो का जवाब देते हुए कहा कि नीट 2024 की कोई फटी हुई ओएमआर शीट आधिकारिक मेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजी गई थी। वायरल वीडियो में एक छात्रा ने फटी हुई ओएमआर शीट मिलने का दावा किया था।
वायरल वीडियो में आयुषी पटेल नाम की एक उम्मीदवार ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 में कथित विसंगतियों का आरोप भी लगाया है। जिसके बाद, वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार को परीक्षाओं में अनियमितताओं को ठीक करने के लिए गंभीर कदम उठाने होंगे।
एनटीए ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि, “आयुषी पटेल के वायरल वीडियो के संबंध में, जिसमें NEET (UG) 2024 स्कोरिंग में विसंगतियों और फटी हुई ओएमआर उत्तर पुस्तिका प्राप्त होने का दावा किया गया है। एनटीए स्पष्ट करता है कि आधिकारिक NTA आईडी के माध्यम से कोई फटी हुई OMR उत्तर पुस्तिका नहीं भेजी गई।”
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जारी सूचना में आगे कहा कि, “ओएमआर आंसर शीट सही है और आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार अंक सटीक हैं। उम्मीदवार को स्कोरकार्ड केवल एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करना चाहिए।”
नीट परीक्षा में अनियमितता मामले में गांधी ने पूछा कि, “क्या परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं की जानी चाहिए? क्या सरकार को अपना लापरवाह रवैया छोड़कर परीक्षा प्रणाली पर गंभीरता से विचार नहीं करना चाहिए? छात्रों की कड़ी मेहनत के साथ ‘अन्याय’ बंद होना चाहिए।”
हाल ही में, एनटीए ने बताया कि, शिक्षा मंत्रालय ने नीट 2024 परिणाम में 1,500 से अधिक उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। बता दें कि, मेडिकल प्रवेश परीक्षा परिणाम में 67 छात्रों के शीर्ष रैंक हासिल करने पर कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। हालाँकि, एनटीए ने परीक्षा में गड़बड़ी होने से इनकार किया है।
अगली खबर
]NIFT Counselling 2024: निफ्ट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो आज होगी बंद, आवेदन शुल्क, प्रक्रिया जानें
जिन अभ्यर्थियों ने निफ्ट परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट nift.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र