NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा में 5 मई को 96.94% छात्र हुए शामिल, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की संख्या 17 रही
Abhay Pratap Singh | May 17, 2024 | 12:56 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2024 एग्जाम में कुल 9,96,393 मेल कैंडिडेट और 13,31,321 फीमेल कैंडिडेट उपस्थित हुई। पुरुष उम्मीदवारों की तुलना में महिला उम्मीदवारों का उपस्थित प्रतिशत अधिक रहा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 5 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक 2024 का आयोजन किया गया था। नीट यूजी परीक्षा में कुल 96.94% छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं, नीट यूजी एग्जाम 2024 में शामिल हुए ट्रांसजेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों की संख्या 17 दर्ज की गई।
एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नीट यूजी 2024 एग्जाम में कुल 9,96,393 मेल कैंडिडेट और 13,31,321 फीमेल कैंडिडेट उपस्थित हुई। पुरुष उम्मीदवारों की उपस्थिति 96.92% थी। वहीं, महिला उम्मीदवारों की 96.96 प्रतिशत और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की उपस्थिति 94.44 फीसदी दर्ज की गई।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी प्रोविजन आंसर की और नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी इसी महीने जारी कर सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट नीट यूजी आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट यूजी फाइनल आंसर की 2024 की घोषणा के बाद एनटीए द्वारा NEET UG 2024 रिजल्ट 14 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि, नीट यूजी एग्जाम 2024 में सबसे अधिक उपस्थित दर्ज कराने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य शामिल है।
Also read CUET UG Exam 2024 Live: सीयूईटी यूजी 2024 मई 17 एग्जाम एनालिसिस, आंसर की, गाइडलाइंस, ड्रेस कोड जानें
केरल 138,503 उम्मीदवारों के साथ नीट यूजी परीक्षा 2024 में छठे स्थान पर है। इसके बाद 136,188 छात्रों के साथ बिहार सातवें स्थान पर है। पश्चिम बंगाल में 117,308 छात्र नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं, गुजरात और दिल्ली क्रमशः 86,974 और 66,109 उम्मीदवारों के साथ नौवें और 10वें स्थान पर था।
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु राज्यों में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की उपस्थिति के बीच काफी अंतर देखा गया है। नीट यूजी परीक्षा 2024 में आंध्र प्रदेश राज्य में 19,547 लड़के और 44,294 लड़कियां उपस्थित हुई। शीर्ष-5 में शामिल राजस्थान राज्य में कोई ट्रांसजेंडर उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित नहीं हुआ। वहीं, सबसे अधिक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार तमिलनाडु में नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित हुए।
National Eligibility cum Entrance Test Undergraduate 2024: राज्यवार उपस्थित छात्र
नीचे दी गई सारणी में टॉप-10 राज्य में जेंडर-वाइज उपस्थित छात्रों की संख्या देख सकते हैं:
| राज्य | मेल कैंडिडेट | फीमेल कैंडिडेट | ट्रांसजेंडर | कुल उपस्थित कैंडिडेट |
|---|---|---|---|---|
|
उत्तर प्रदेश |
167690 |
164779 |
1 |
332470 |
|
महाराष्ट्र |
118243 |
156795 |
2 |
275040 |
|
राजस्थान |
104753 |
88367 |
|
193120 |
|
तमिलनाडु |
53202 |
100398 |
5 |
153605 |
|
कर्नाटक |
58429 |
92443 |
1 |
150873 |
|
केरल |
31755 |
106747 |
1 |
138503 |
|
बिहार |
72661 |
63527 |
|
136188 |
|
पश्चिम बंगाल |
61461 |
55847 |
|
117308 |
|
गुजरात |
37873 |
49101 |
|
86974 |
|
दिल्ली |
28120 |
37988 |
1 |
66109 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’