Trusted Source Image

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Santosh Kumar | October 29, 2024 | 10:31 AM IST | 2 mins read

नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज यानी 29 अक्टूबर को नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगी। जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकेंगे। नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की गई थी।

नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इससे पहले एमसीसी ने 12 अक्टूबर को नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 का रिजल्ट जारी किया था।

NEET UG Counselling 2024: 30 अक्टूबर से रिपोर्टिंग

शेड्यूल के अनुसार, अंतिम राउंड में सीट पाने वाले छात्रों को 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। एमसीसी नीट यूजी सीट आवंटन पीडीएफ भी जारी करेगा, जिसमें उम्मीदवारों का नाम, पाठ्यक्रम और कॉलेज का विवरण होगा।

एमसीसी ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी अंतिम चरण में आवंटित सीट पर शामिल नहीं होता है, तो उसकी फीस जब्त कर ली जाएगी और उसे एक वर्ष के लिए नीट परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। काउंसलिंग के लिए आवेदन 22 अक्टूबर से शुरू हुए थे।

Also readUP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेसी राउंड मेरिट लिस्ट upneet.gov.in पर जारी

NEET UG Counselling 2024: ऐसे करें परिणाम चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, 'UG Medical' अनुभाग पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिंक खोलें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सीट अलॉटमेंट की स्थिति जांचे और पृष्ठ को डाउनलोड करें।

बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2024 में नामांकन करने वाले और उत्तीर्ण होने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आयोजित किया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications