NEET UG 2026: नीट यूजी के लिए स्क्राइब पंजीकरण विंडो neet.nta.nic.in पर सक्रिय, आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | June 10, 2026 | 07:47 AM IST | 1 min read
नीट यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो 12 जून तक खुली रहेगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 रीएग्जाम में उपस्थित होने वाले पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब पंजीकरण विंडो लिंक सक्रिय कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपने स्क्राइब (लेखक) का विवरण जमा कर सकते हैं।
नीट यूजी स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो 9 जून से 12 जून, 2026 (रात 11:50 बजे) तक उपलब्ध रहेगी। नीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 7 जून को उपलब्ध करा दी गई है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 15 मई और 8 जून, 2026 के पब्लिक नोटिस के अनुसार, PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। ये उम्मीदवार 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा में 'स्क्राइब' (लेखक) की सुविधा लेने के पात्र हैं।”
Also read NEET UG 2026: नीट यूजी रद्द होने से टूटी आकांक्षा, सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा अब हिम्मत नहीं'
रीनीट एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी की जाएगी, जिसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर नीट एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
NEET UG 2026 Scribe Registration Window: आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी स्क्राइब रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाएं और अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- कैंडिडेट होमपेज पर ‘Register Scribe Details’ बटन पर क्लिक करें। यह बटन सिर्फ उन PwD/PwBD कैंडिडेट्स को दिखाई देगा जो स्क्राइब (लेखक) की सुविधा लेने के लिए योग्य हैं।
- स्क्राइब (लेखक) का विकल्प चुनें और लागू होने वाली जानकारी सबमिट करें।
- सबमिट होने के बाद, यह कैंडिडेट होमपेज के बाईं ओर मौजूद ‘View Application Form’ लिंक और कंफर्मेशन पेज पर दिखाई देगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल