NEET UG OMR Sheet 2026: नीट यूजी ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्ड रिस्पॉन्स जारी, 15 जुलाई तक चुनौती का मौका
Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 08:35 PM IST | 2 mins read
रीनीट यूजी रिस्पॉन्स शीट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नीट यूजी (NEET UG) 2026 परीक्षा की ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्ड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं। 21 जून को आयोजित रीनीट 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
रीनीट रिस्पॉन्स शीट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को 13 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे तक नीट यूजी 2026 रिस्पॉन्स शीट को प्रति रिस्पॉन्स 200 रुपये भुगतान के साथ चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
NEET UG 2026 Response Sheet: विवरण
नीट यूजी रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के दौरान कैंडिडेट्स के मार्क किए गए जवाब होंगे। इसके अलावा, नीट यूजी 2026 रिस्पॉन्स शीट में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि
- टेस्ट बुकलेट कोड
- विषय-वार प्रतिक्रियाएं
- रिकॉर्ड किए गए उत्तर
- उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर।
Also read NEET PA 2026: नीट प्री आयुर्वेद के लिए अधिसूचना जारी, पंजीकरण जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर चुनौती (चैलेंज) दे सकते हैं। आंसर की (उत्तर कुंजी) को चुनौती देने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अब आंसर की के खिलाफ किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।”
एनटीए ने बताया कि, डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सिस्टम लागू किया गया है। एक्सेस पाने से पहले उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। चुनौतियां किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएंगी।
प्रोसेसिंग फीस का भुगतान 15 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे तक) तक डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। प्रोसेसिंग फीस के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट्स www.nta.ac.in और https://neet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है। नीट यूजी 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार