NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक होने पर रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म पर तुरंत करें शिकायत
Saurabh Pandey | May 1, 2026 | 07:02 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 29 अप्रैल, 2026 को एक आधिकारिक सूचना जारी कर कहा कि सभी नीट प्रश्न पत्र उच्चतम स्तर की सुरक्षा के साथ निर्धारित केंद्रों तक पहुंच गए हैं। प्राधिकरण ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे NEET UG परीक्षा से संबंधित भ्रामक दावों में शामिल व्यक्तियों या समूहों के बहकावे में न आएं।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई (रविवार) 2026 को आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा के सफल आयोजन एवं परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए एजेंसी द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
एनटीए ने नीट यूजी पेपर लीक से संबंधित किसी भी घटना की रिपोर्ट करने के लिए पेपर लीक रिपोर्टिंग पोर्टल शुरू किया है। उम्मीदवार इस आधिकारिक रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संदिग्ध दावों, NEET 2026 प्रश्न पत्र या परीक्षा सामग्री तक अनधिकृत पहुंच, साथ ही प्रतिरूपण के मामलों की रिपोर्ट कर सकेंगे।
एनटीए ने 29 अप्रैल, 2026 को एक आधिकारिक सूचना जारी कर कहा कि सभी नीट प्रश्न पत्र उच्चतम स्तर की सुरक्षा के साथ निर्धारित केंद्रों तक पहुंच गए हैं। प्राधिकरण ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे NEET UG परीक्षा से संबंधित अनुचित प्रथाओं और भ्रामक दावों में शामिल व्यक्तियों या समूहों के बहकावे में न आएं।
पेपर लीक रिपोर्टिंग पोर्टल का उद्देश्य
एनटीए ने सोशल मीडिया (Telegram, WhatsApp आदि) पर पेपर लीक की झूठी खबरें फैलाने वालों और धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसने के लिए यह कदम उठाया है। इस पोर्टल (Suspicious Claims Reporting Portal) का उद्देश्य यह है कि यदि कोई व्यक्ति या सोशल मीडिया चैनल पेपर लीक करने, पेपर उपलब्ध कराने के बदले पैसे मांगने या किसी भी प्रकार की गलत जानकारी फैलाने का दावा करता है, तो आप उसकी रिपोर्ट यहां कर सकते हैं।
NEET 2026 पेपर लीक रिपोर्टिंग पोर्टल अनैतिक गतिविधियों की समय पर रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करके एनटीए को परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता और निष्पक्षता बनाए रखने में मदद करेगा। इस प्रणाली के माध्यम से, उम्मीदवार किसी भी संदिग्ध दावे के बारे में सीधे अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।
NTA NEET UG 2026: शिकायत की श्रेणियां
- अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट जो पेपर एक्सेस का दावा कर रहे हों।
- कोई व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री (Exam Content) देने का वादा कर रहा हो।
- एनटीए या सरकारी अधिकारी बनकर छात्रों को गुमराह करने वाले लोग।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार