NEET UG 2025 Result Date: नीट यूजी रिजल्ट कल तक neet.nta.nic.in पर होगा जारी, कैटेगरीवाइज पासिंग मार्क्स जानें

Saurabh Pandey | June 13, 2025 | 08:33 AM IST | 2 mins read

एनटीए ने NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई को एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया था, जबकि प्रोविजनल आंसर की 3 जून को जारी की गई थी।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
एनटीए ने NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई को एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कल यानी 14 जून, 2025 तक नीट यूजी रिजल्ट जारी करेगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परीक्षा एजेंसी रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी करेगी।

NEET UG 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। नीट रिजल्ट के साथ परीक्षा एजेंसी नीट यूजी टॉपर्स सूची और कट-ऑफ 2025 की भी घोषणा करेगी।

नीट यूजी परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवार पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी मार्किंग स्कीम

नीट यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित या बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए, कोई अंक नहीं दिया जाएगा या काटा नहीं जाएगा।

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET UG 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन संख्या और पासवर्ड सबमिट करें।
  • NEET UG रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब नीट यूजी स्कोरकार्ड पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।

Also read NEET UG 2025 Cut Off: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स ओबीसी कैटेगरी के लिए क्या है? कटऑफ स्कोर जानें

neet 2025 results: कैटेगरीवाइज पासिंग मार्क्स

नीट पासिंग मार्क्स के अनुसार, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में 50 पर्सेंटाइल स्कोर करना होगा। एससी, एसटी श्रेणियों के लिए, पासिंग मार्क्स 40 पर्सेंटाइल हैं। शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को NEET 2025 परीक्षा पास करने के लिए 45वां पर्सेंटाइल चाहिए।

NEET UG 2025: परीक्षा विवरण

नीट यूजी परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे) थी। नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]