NEET UG 2025 Result: एनटीए ने बिजली कटौती से प्रभावित एमपी के छात्रों के रोके गए नीट यूजी रिजल्ट किए जारी
Santosh Kumar | July 14, 2025 | 09:08 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मध्य प्रदेश के उन अभ्यर्थियों के लिए नीट यूजी परिणाम 2025 घोषित कर दिया है, जिनके परिणाम परीक्षा के दौरान बिजली कटौती से संबंधित एक याचिका पर उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद रोक दिए गए थे। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
नीट यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को अंग्रेजी, हिंदी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई।
अधिसूचना में कहा गया है कि मप्र हाईकोर्ट (इंदौर खंडपीठ) के 14 जुलाई के आदेश के अनुपालन में, उन छात्रों का नीट परिणाम जारी किया गया है, जिनके परिणाम पहले रोक दिए गए थे। ये छात्र परीक्षा के दौरान बिजली कटौती से प्रभावित हुए थे।
NEET UG 2025 Result: मप्र हाईकोर्ट ने क्या कहा?
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, आज मप्र हाईकोर्ट ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नीट पुन: परीक्षा आयोजित करने के एनटीए के निर्देश को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि अंतिम समय में मौसम परिवर्तन प्राधिकरण के नियंत्रण में नहीं था।
लगभग 70 उम्मीदवारों ने पुनः नीट की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की थीं। न्यायालय ने पुनः परीक्षा आयोजित करने के एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ एनटीए की अपील पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
पीठ ने कहा कि 22 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, एक व्यक्तिगत घटना पूरी परीक्षा को प्रभावित नहीं कर सकती। न्यायालय की खंडपीठ ने पहले ही एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगाते हुए पुनः परीक्षा को ना कह दिया था।
NEET Result 2025: 11 केंद्रों को छोड़कर जारी किए गए थे रिजल्ट
इससे पहले, मप्र हाईकोर्ट ने एनटीए को इंदौर के 11 परीक्षा केंद्रों को छोड़कर बाकी सभी के लिए नीट रिजल्ट जारी करने की अनुमति दी थी। यह निर्णय एनटीए द्वारा शेष छात्रों के परिणाम घोषित करने की अनुमति मांगने के बाद लिया गया।
अदालत मेडिकल उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने दावा किया था कि इंदौर में परीक्षा केंद्रों पर बिजली की विफलता के कारण मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उनका प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
NEET UG 2025 Result: नीट यूजी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड लिंक ओपन करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, पसस्वर्ड जैसे विवरण सबमिट करें।
- एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
नीट यूजी रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी आने पर उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली खबर
]NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम की मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग वाली याचिकाओं पर 3 अगस्त को सुनवाई
वकील तन्वी दुबे के माध्यम से दायर एक याचिका में मूल्यांकन प्रणाली की कथित अपारदर्शी प्रकृति को चुनौती दी गई है और नीट-पीजी आयोजित करने के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को कई निर्देश देने की मांग की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार