Trusted Source Image

NEET UG 2025: रांची में नीट परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Santosh Kumar | May 4, 2025 | 12:33 PM IST | 2 mins read

सभी नीट परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 4 मई को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। (इमेज-करियर्स360)
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। (इमेज-करियर्स360)

नई दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार (4 मई) को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्नातक-2025 के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि परीक्षा शहर के 22 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

रांची प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शहर के सभी नीट परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 4 मई को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के निष्पक्ष एवं स्वच्छ संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। आदेश के अनुसार परीक्षा के दौरान केंद्र के पास आने पर प्रतिबंध रहेगा। जैसे -

  • 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध।
  • किसी भी ध्वनि अनुप्रयोग उपकरण (जैसे माइक या लाउडस्पीकर) का उपयोग वर्जित।
  • किसी भी प्रकार की सभा या सार्वजनिक समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध।
  • किसी भी प्रकार का हथियार जैसे बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, विस्फोटक, लाठी, धनुष एवं तीर लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Also readNEET UG 2025 Exam Live: नीट यूजी एग्जाम 2 बजे होगा शुरू, जानें टाइमिंग, ड्रेस कोड, गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट कब आएगा?

नीट यूजी 2025 के संशोधित परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे (भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 और जीव विज्ञान में 90), जिन्हें 180 मिनट में हल करना होगा। वैकल्पिक प्रश्न और अतिरिक्त समय हटा दिया गया है।

नीट यूजी 2025 मार्किंग स्कीम की बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तरों पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड लगाया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया या काटा जाता है।

नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

इनपुट-पीटीआई

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications