NEET UG 2025: नीट यूजी अंक के माध्यम से बीडीएस, बीवीएससी और एएच पाठ्यक्रमों में भी ले सकेंगे प्रवेश - एनटीए
Abhay Pratap Singh | January 18, 2025 | 10:39 AM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पेन एवं पेपर मोड में आयोजित करेगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2025 (NEET UG 2025) के अंक के माध्यम से छात्र शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (BDS) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (BVSC एंड AH) पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकेंगे। परीक्षा एजेंसी एनटीए ने इस बात की पुष्टि की है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में घोषणा की है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने एक ही दिन में और एक ही पाली में नीट 2025 परीक्षा पेन एवं पेपर (ओएमआर) मोड में कराने का निर्णय लिया है। साथ ही, नेशनल मेडिकल कमीशन ने यह भी कहा है कि बीएससी नर्सिंग के उम्मीदवारों को इस शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा।
एनटीए नीट 2025 अधिसूचना के अनुसार, “नीट (यूजी)-2025 के आयोजन के तरीके पर 16 जनवरी 2025 की सार्वजनिक सूचना के क्रम में, यह स्पष्ट किया जाता है कि 16 जनवरी 2025 की सार्वजनिक सूचना में उल्लिखित पाठ्यक्रमों के अलावा, नीट (यूजी)-2025 के अंक और मेरिट सूची भी बीडीएस और बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लागू होगी।”
Also read NEET UG 2025: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन गाइडलाइन जारी; अपार आईडी का उपयोग और आधार करें अपडेट, आवेदन जल्द
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगे बताया कि, नीट यूजी 2025 सूचना बुलेटिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट 2025 आवेदन पत्र के साथ उपलब्ध होगा। जो उम्मीदवार नीट (यूजी) 2025 में उपस्थित होना चाहते हैं, वे NEET UG 2025 के लिए विस्तृत सूचना बुलेटिन की जांच कर सकते हैं।
NEET UG राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के तहत BHMS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी लागू होगा। NEET UG प्रवेश परीक्षा सभी चिकित्सा संस्थानों में प्रत्येक विषय में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BUMS और BSMS) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। वहीं, NEET (UG) स्कोर का उपयोग 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में चयन के लिए शॉर्टलिस्टिंग के लिए किया जाएगा।
इससे पहले, परीक्षा एजेंसी एनटीए ने नीट उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 पंजीकरण के दौरान अपने APAAR ID और आधार-आधारित सत्यापन का उपयोग करने की सलाह दी थी। बता दें कि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी 2025 पाठ्यक्रम अपलोड कर दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’