NEET UG 2025 Guidelines: नीट यूजी परीक्षा में तीन दिन शेष; ड्रेस कोड, एग्जाम टाइम, दस्तावेज और गाइडलाइंस जानें
Abhay Pratap Singh | May 1, 2025 | 12:34 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट - अंडर ग्रेजुएट 2025 (NEET UG 2025) का आयोजन 4 मई, 2025 को किया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन दिन से भी कम समय बचा है, ऐसे में कैंडिडेट को नीट यूजी गाइडलाइंस और ड्रेस कोड की जांच अच्छे से कर लेनी चाहिए।
नीट यूजी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से 30 अप्रैल को नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Exam Date 2025: नीट यूजी परीक्षा समय
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को एक पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड में कराई जाएगी। नीट यूजी परीक्षा में मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेट, पेजर, ईयरफोन जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर रोक है।
Also read NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी, 4 मई को एक शिफ्ट में एग्जाम
NEET UG 2025 Dress Code: नीट यूजी ड्रेस कोड
- NEET Dress Code for Male 2025 - हल्की आधी बांह वाली शर्ट या टी-शर्ट, साधारण (बिना कढ़ाई या पैटर्न) पैंट, स्लिपर या साधारण जूते पहनने की अनुमति है। ड्रेस में धातु के बटन नहीं होने चाहिए।
- NEET Dress Code for Female 2025 - हल्के रंग के आधे आस्तीन वाले टॉप या कुर्ती, साधारण सलवार, कम एड़ी वाले सैंडल या चप्पल पहनने की अनुमति है।
NEET UG Guidelines 2025: नीट यूजी दिशानिर्देश
नीट यूजी एग्जाम गाइडलाइंस की जांच नीचे कर सकते हैं:
- सिख उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान पगड़ी पहनने की अनुमति है।
- धार्मिक कारणों से महिला कैंडिडेट हिजाब/बुर्का पहन सकती हैं।
- परीक्षा समय से कम-से-कम 2 घंटे पहले रिपोर्टिंग करना चाहिए।
- पारंपरिक/ सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थी को विशेष जांच से गुजरना होगा।
- नीट यूजी एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा।
- किसी भी तरह की समस्या होने पर छात्र परीक्षा केंद्र में इनविजीलेटर से संपर्क कर सकते हैं।
- अधिक जानकारी के लिए एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें