Trusted Source Image

NEET UG 2025 Cut Off: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए क्या है? कटऑफ निर्धारण कारक जानें

Abhay Pratap Singh | May 3, 2025 | 06:56 AM IST | 1 min read

NEET 2025 Qualifying Marks for Gen Category: नीट कटऑफ अंक 2025 दो प्रकार (क्वालीफाइंग अंक और एडमिशन कटऑफ) के होते हैं। नीट क्वालीफाइंग 2025 अंक परीक्षा पास करने के लिए है, जबकि नीट एडमिशन कटऑफ के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाता है।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
सामान्य कैटेगरी के लिए नीट 2025 कटऑफ प्रतिशत 50 पर्सेंटाइल है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सामान्य कैटेगरी के लिए नीट 2025 कटऑफ प्रतिशत 50 पर्सेंटाइल है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (NEET UG 2025) का आयोजन इस वर्ष 4 मई को ऑफलाइन मोड में एक पाली में किया जाएगा। नीट यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम कटऑफ अंक लाने होंगे। नीट यूजी 2025 कटऑफ अंक प्रत्येक कैटेगरी के लिए अलग-अलग होगा।

पिछले साल के रुझानों के अनुसार, इस वर्ष सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट में 600 से अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। सामान्य श्रेणी के लिए अपेक्षित नीट यूजी 2025 कटऑफ 720 - 164 अंकों के बीच रहने की उम्मीद है। NEET 2025 कटऑफ की घोषणा अभी नहीं की गई है।

NEET Qualifying Marks 2025: नीट कटऑफ निर्धारण कारक

नीट यूजी कटऑफ का निर्धारण निम्नलिखित कारकों के आधार पर किया जाता है:

  • परीक्षार्थियों की कुल संख्या।
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर।
  • उपलब्ध सीटों की संख्या।
  • आरक्षण नीति।
  • पिछले वर्षों के लिए NEET कटऑफ।

Also readNEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के शीर्ष एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता और फीस जानें

जनरल कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को नीट यूजी परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होते हैं। नीट यूजी कटऑफ 2025 अंक एनटीए द्वारा नीट रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा।

नीट 2025 कट ऑफ अंक neet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। नीट यूजी स्कोर के माध्यम से मेडिकल छात्रों को भारत भर में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस बार नीट यूजी परीक्षा में 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

NEET UG 2025 Cut Off Marks for General: सामान्य वर्ग के लिए नीट कटऑफ

उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में पिछले पांच वर्षों के सामान्य वर्ग के लिए नीट कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं:

वर्षनीट कटऑफ अंक
2024720-162
2023720-137
2022715-117
2021720-138
2020720-147
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications