NEET UG 2025 Correction Window: नीट यूजी आवेदन सुधार विंडो आज neet.nta.nic.in पर होगी बंद, परीक्षा 4 मई को
Abhay Pratap Singh | March 11, 2025 | 07:46 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी आवेदन पत्र में करेक्शन करने के लिए कैंडिडेट को पंजीकरण नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 11 मार्च को नीट यूजी 2025 आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। सफलतापूर्वक नीट यूजी 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
नीट यूजी आवेदन पत्र में करेक्शन करने के लिए कैंडिडेट को पंजीकरण नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को नीट यूजी आवेदन फॉर्म में सुधार का विकल्प नहीं दिया जाएगा। नीट यूजी करेक्शन विंडो 9 मार्च से खुली है।
नीट करेक्शन विंडो के माध्यम से आवेदक माता-पिता का नाम, कक्षा 10 व 12 का विवरण सहित शैक्षिक योग्यता, पात्रता की स्थिति, छात्र की श्रेणी और उपश्रेणी, विकलांगता की स्थिति, छात्र के हस्ताक्षर और NEET प्रयासों की संख्या में सुधार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्थायी पते में परिवर्तन के आधार पर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति होगी।
राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2025 (NEET UG 2025) 4 मई को आयोजित की जाएगी। नीट यूजी के लिए सुधार विंडो बंद होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 26 अप्रैल को नीट यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगी। इसके बाद 1 मई को नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, “यदि आवश्यक हो तो किसी भी अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बाद ही अंतिम सुधार लागू होंगे। ऐसे मामलों में जहां परिवर्तन शुल्क राशि को प्रभावित करते हैं, उम्मीदवारों से तदनुसार कोई अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। किए गए किसी भी अतिरिक्त भुगतान को वापस नहीं किया जाएगा।”
NEET UG 2025 Correction Window Last Date: कैसे सुधार करें?
नीचे दिए चरणों का पालन करके आसानी से नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र खोलें और संपादित करने के लिए श्रेणियां देखें।
- विवरण संपादित करें और अंतिम सबमिट का चयन करें।
- शुल्क का भुगतान करें और नीट यूजी फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]INI CET 2025 Registration: आईएनआई सीईटी जुलाई पंजीकरण aiimsexams.ac.in पर शुरू, परीक्षा 17 मई को
INI CET परीक्षा AIIMS, दिल्ली, JIPMER पुदुचेरी, NIMHANS और PGIMER चंडीगढ़ में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन, मास्टर ऑफ सर्जरी, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन, मास्टर ऑफ सर्जरी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’