NEET UG 2024: नीट यूजी पेपर लीक मामले पर एनटीए ने दी सफाई, कुछ अभ्यर्थी पहले ही छोड़ गए परीक्षा केंद्र
Santosh Kumar | May 5, 2024 | 07:25 PM IST | 2 mins read
NEET UG 2024 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। NEET UG 2024 लगभग 24 लाख छात्रों के लिए आयोजित किया गया था।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल परीक्षा नीट यूजी के सफल आयोजन के लिए उम्मीदवारों को पेपर लीक से संबंधित मामले पर एक अधिसूचना जारी की है। 24 लाख से अधिक आवेदकों के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा में कुछ उम्मीदवारों ने कदाचार किया जिसके कारण पेपर लीक की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। हालांकि एनटीए ने इससे इनकार किया है।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट यूजी 2024 परीक्षा पूरे भारत में 4,750 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित गयी। राजस्थान के सवाई माधोपुर के मंदिर, मानटाउन स्थित गर्ल्स हायर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में प्रश्न पत्र के गलत वितरण की घटना हुई। जिसके बाद पर्यवेक्षकों द्वारा इसे रोकने के प्रयासों के बावजूद, कुछ अभ्यर्थी प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र से चले गए।
सभी छात्रों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए, एनटीए ने आज ही लगभग 120 प्रभावित छात्रों के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की है। एनटीए ने परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया है कि इस घटना के अलावा, NEET UG 2024 परीक्षा सुचारू रूप से शुरू हुई और देश भर के अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। एनटीए ने जोर देकर कहा है कि इस घटना ने अन्य केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता से समझौता नहीं किया है।
Also read NEET UG 2024 Analysis; नीट यूजी 2024 परीक्षा विश्लेषण, पेपर मध्यम से कठिन, रसायन विज्ञान अनुभाग लंबा
NEET UG 2024 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। NEET UG 2024 लगभग 24 लाख छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। उपस्थित छात्रों के अनुसार परीक्षा मध्यम कठिनाई वाली थी। छात्रों के फीडबैक के मुताबिक, केमिस्ट्री सेक्शन थोड़ा लंबा था, जबकि बायोलॉजी को आसान माना गया। हालाँकि, भौतिकी ने अपने कठिनाई स्तर के कारण कई छात्रों के लिए चुनौती पेश की।
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्षता और समान अवसर के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। एनटीए पारदर्शिता, अखंडता और निष्पक्षता के साथ परीक्षा आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इसमें यह भी कहा गया है कि हम सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें परीक्षा प्रक्रिया के दौरान हमारे निरंतर समर्थन का आश्वासन देते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र