Santosh Kumar | May 5, 2024 | 05:20 PM IST | 2 mins read
NEET UG 2024 परीक्षा इस साल भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई। जहां उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए बनाए गए दिशानिर्देशों का पालन किया।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा (नीट यूजी 2024) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। परीक्षा में 24 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस दौरान परीक्षार्थियों ने टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया। नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक चली। कुछ प्रमुख कोचिंग सेंटरों ने नीट परीक्षा की अनौपचारिक उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी है। हालांकि, आने वाले दिनों में एनटीए द्वारा अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
NEET UG 2024 परीक्षा इस साल भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई। जहां उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए बनाए गए दिशानिर्देशों का पालन किया। बता दें कि एनटीए ने परीक्षा के लिए सख्त दिशानिर्देश बनाए थे, जिसे उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। साथ ही एजेंसी ने उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी।
विभिन्न कोचिंग संस्थान जल्द ही सभी कोड के लिए NEET UG 2024 अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी करेंगे। उत्तर कुंजी के साथ, NEET UG 2024 अपेक्षित कट-ऑफ भी प्रकाशित की जाएगी। आधिकारिक उत्तर कुंजी बाद में एनटीए द्वारा exams.nta.ac.in/NEET पर जारी की जाएगी।
Also readNEET UG 2024 Exam Live: नीट यूजी 2024 एग्जाम एनालिसिस, आंसर की, प्रश्न पत्र, लाइव अपडेट्स देखें
प्रारंभिक प्रतिक्रियाओं के अनुसार, छात्रों और विशेषज्ञों ने पाया कि आज की परीक्षा मध्यम रूप से डिज़ाइन की गई थी। छात्र इस बार ऊंची कटऑफ की उम्मीद कर सकते हैं। नीट यूजी परीक्षा में अपना दूसरा या तीसरा प्रयास करने वाले छात्र इस वर्ष बेहतर स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि NEET UG 2024 में कुल 720 अंकों के लिए आयोजित किया गया था जिसे 4 विषयों और 8 खंडों में समान रूप से विभाजित किया गया।
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनकी कुल संख्या 200 थी, जिनमें से अभ्यर्थियों को 180 प्रश्नों का उत्तर देना था। मेडिकल परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी और उर्दू शामिल हैं।
NEET UG Exam 2024 के लिए अंकन योजना के बारे में बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर को +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड दिया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है। सेक्शन बी में, उम्मीदवार 15 में से किसी भी 10 प्रश्न का उत्तर देना चुन सकते हैं।