NEET SS 2025 Exam: नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा दो शिफ्ट में आज, जानें टाइमिंग, गाइडलाइंस, आवश्यक दस्तावेज
Santosh Kumar | December 26, 2025 | 07:46 AM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस ने निर्देश दिया है कि परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, किताबें, या किसी भी तरह का चीटिंग मटेरियल ले जाना सख्त मना है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित नीट सुपर स्पेशियलिटी (नीट एसएस) 2025 परीक्षा आज, 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। नीट एसएस 2025 परीक्षा 2 दिनों में 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। हजारों मेडिकल प्रोफेशनल डीएम, एमसीएच, और डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीआरएनबी) सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन पाने के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीट एसएस 2025 एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
नीट एसएस परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। हर शिफ्ट 2 घंटे 30 मिनट की होगी। एनबीई ने नीट एसएस एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है।
NEET SS 2025 Exam: नीट एसएस 2025 एग्जाम पैटर्न
नीट एसएस 2025 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे, जिन्हें 3 सेक्शन में बांटा जाएगा। हर सेक्शन में 50 प्रश्न होंगे, और हर सेक्शन के लिए 50 मिनट का समय दिया जाएगा।
हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना नीट एसएस एडमिट कार्ड 2025 और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा।
NEET SS 2025 Exam Guidelines: नीट एसएस गाइडलाइंस, दस्तावेज
एडमिट कार्ड पर बताए गए रिपोर्टिंग समय से पहले सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य है। एनबीईएमएस ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, किताबें, या किसी भी तरह का चीटिंग मटेरियल ले जाना सख्त मना है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स में एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी (जिस पर पासपोर्ट साइज की फोटो लगी हो), ओरिजिनल फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या वोटर आईडी), और अगर लागू हो तो पीडबल्यूडी सर्टिफ़िकेट शामिल हैं।
देर से आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। नीट एसएस 2025 के नतीजे जनवरी 2026 के आखिर तक घोषित होने की उम्मीद है, जिसके बाद काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ब्रोशर देख सकते हैं।
अगली खबर
]Chhattisgarh NEET PG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, दस्तावेज जानें
छत्तीसगढ़ नीट पीजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 में उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणी, आवंटित संस्थान, कार्यक्रम, कोटा, जेंडर, एआईआर और नीट स्कोर सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल