NEET Row: सरकार चर्चा के लिए तैयार है, विपक्ष वाद-विवाद और सुझाव रख सकता है- नीट विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान
Abhay Pratap Singh | June 28, 2024 | 07:03 PM IST | 2 mins read
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब सरकार चर्चा और मौका देने को तैयार है तो फिर इतना भ्रम क्यों? सरकार की जिम्मेदारी युवाओं और छात्रों के प्रति है।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक के संबंध में चर्चा करने को तैयार है, बशर्ते विपक्ष संसदीय शिष्टाचार की मर्यादा को बनाए रखे। प्रधान ने एक विश्वसनीय उच्च स्तरीय समिति के गठन का उल्लेख करते हुए जल्द ही आगामी परीक्षा तिथियां घोषित करने की बात कही है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में बात की है। आगे कहा कि ये टिप्पणियां परीक्षाओं में ईमानदारी सुनिश्चित करने के प्रति हमारी सरकार के इरादों और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नीट विवाद को लेकर शिक्षा मंत्री प्रधान ने आगे कहा, “सरकार अपना पक्ष रखने को तैयार है, लेकिन सब कुछ परंपरा और मर्यादा के भीतर होना चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी युवाओं और छात्रों के प्रति है। मैं छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इसमें शामिल सभी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
Also read NEET UG 2024 Row: संसद के दोनों सदनों में आज गूंजेगा नीट परीक्षा का मुद्दा, विपक्ष करेगा बहस की मांग
गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि नीट पेपर लीक में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नीट विवाद को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध के जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने संसदीय शिष्टाचार बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए चर्चा के लिए सरकार की तत्परता दोहराई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “ जब सरकार चर्चा और मौका देने को तैयार है तो फिर इतना भ्रम क्यों? राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विपक्ष चर्चा, बहस और अपने सुझाव रख सकता है।” प्रधान ने आगे कहा कि सीबीआई सभी को पकड़ने जा रही है, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे।
प्रधान ने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने और रचनात्मक समाधान खोजने के उद्देश्य से चर्चा में सहयोग करने की विपक्ष से अपील की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि, “मैं विपक्ष से भी अनुरोध करता हूं कि वे राजनीति से बाहर निकलकर चर्चा में शामिल हों।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा