NEET Refund 2026: नीट रिफंड पोर्टल की अंतिम तिथि 22 जून तक बढ़ी, अब तक 13 लाख उम्मीदवारों ने भरी बैंक डिटेल
Santosh Kumar | July 7, 2026 | 10:21 AM IST | 2 mins read
यदि चाहें, तो उम्मीदवार बैंक खाते की जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए एक 'कैंसल्ड चेक' (रद्द किया गया चेक) भी अपलोड कर सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नीट रिफंड पोर्टल 7 जुलाई 2026, बंद हो जाएगा। नीट 2026 शुल्क रिफंड के लिए बैंक खाते का विवरण जमा करने की आज अंतिम तिथि है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। शुल्क रिफंड केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने समय रहते अपने बैंक खाते का विवरण सफलतापूर्वक जमा किया है। उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभ्यर्थियों से बैंक विवरण प्राप्त करने और रिफंड प्रक्रिया पूरी करने के लिए 22 मई 2026 को नीट रिफंड पोर्टल शुरू किया था।
एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी प्रक्रिया के लिए बैंक खाते का विवरण जमा करने की फिर से समय सीमा बढ़ाई थी। पहले समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद उम्मीदवार 22 जून (रात 11:50 बजे) तक अपने बैंक विवरण दर्ज करने के लिए आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर लॉग इन कर सकते थे। इससे पहले, यह सुविधा केवल 27 मई तक उपलब्ध थी। एनटीए ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है।
NEET Refund 2026: बैंक अकाउंट डिटेल्स करें अपडेट
जो छात्र अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं, उन्हें पोर्टल पर जानकारी भरनी चाहिए। उन उम्मीदवारों के लिए रिफंड पोर्टल शुरू किया गया है, जिन्होंने नीट 2026 परीक्षा शुल्क का भुगतान किया था और जो रिफंड के पात्र हैं।
उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी- जैसे कि खाता संख्या, आईएफएससी कोड और अन्य जरूरी जानकारी देना अनिवार्य है।
NEET Refund Portal 2026: कैंसल्ड चेक भी कर सकते हैं अपलोड
यदि चाहें, तो उम्मीदवार बैंक खाते की जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए एक 'कैंसल्ड चेक' (रद्द किया गया चेक) भी अपलोड कर सकते हैं। लॉग इन करने के चरण आधिकारिक वेबसाइट पर अनुबंध-I में उपलब्ध हैं।
एक बार बैंक खाते का विवरण जमा हो जाने के बाद, उसे ही अंतिम माना जाएगा और उसके बाद उसमें किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार विवरणों को सही से भरें। नीट की मूल परीक्षा 3 मई को हुई थी।
अगली खबर
]JIPMAT 2026 Exam City Slip: जिपमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in/jipmat पर जारी, 7 जून को होगा एग्जाम
एनटीए, 7 जून को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक, भारत और विदेशों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जिपमैट)-2026 आयोजित करेगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार