NEET PG Scorecard 2025 Out: नीट पीजी स्कोरकार्ड जारी, natboard.edu.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | August 29, 2025 | 02:18 PM IST | 1 min read
NEET PG 2025 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने आज यानी 29 अगस्त, 2025 को नीट पीजी 2025 स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। NBEMS NEET PG 2025 स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
नीट पीजी परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - यूजर आईडी, पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले एनबीईएमएस ने 19 अगस्त को NEET PG रिजल्ट जारी किया था, जिसमें स्कोरकार्ड आज जारी करने की सूचना दी गई थी।
NEET PG Scorecard 2025: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- अब NEET PG 2025 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- NEET PG 2025 स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
- अब अपना NEET PG Scorecard 2025 डाउनलोड करें।
NEET PG 2025: ऑल इंडिया 50% कोटा सीट काउंसलिंग रिजल्ट
एनबीईएमएस ने 28 अगस्त को ऑल इंडिया 50% कोटा सीट काउंसलिंग के लिए नीट-पीजी 2025 के परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में घोषित किए गए हैं। ऑल इंडिया 50% कोटा सीट काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड 5 सितंबर, 2025 को जारी किया जाएगा।
इस वर्ष 3 अगस्त को 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट पीजी परीक्षा दी। यह परीक्षा 301 शहरों और 1052 परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें