NEET PG Result 2024: नीट पीजी परिणाम अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | August 20, 2024 | 02:21 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी रिजल्ट 2024 से पहले एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा अगस्त 2024 के अंतिम सप्ताह तक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) के परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी रिजल्ट 2024 देख सकेंगे।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। NEET PG 2024 का आयोजन 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में किया गया था। नीट पीजी 2024 परीक्षा में लगभग 228,540 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
बोर्ड नीट पीजी 2024 परिणाम से पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2024 प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की की समीक्षा करने और कोई गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद नीट पीजी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
Also read NEET PG 2024: एम्स दिल्ली की पद्धति से तैयार होगा नीट पीजी रिजल्ट; एनबीईएमएस ने जारी किया नोटिस
स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा के परिणाम तैयार करने के लिए एनबीईएमएस ने एम्स, नई दिल्ली द्वारा अपनी बहु-शिफ्ट परीक्षाओं जैसे आईएनआई-सीईटी के लिए उपयोग की जाने वाली सामान्यीकरण प्रक्रिया को अपनाया है। नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीट पीजी में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। जबकि, बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। नीट पीजी देश भर में विभिन्न एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन)/ एमएस (मास्टर इन सर्जरी) और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
NEET PG 2024 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट या NEET PG परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर ‘रिजल्ट’ या ‘रिजल्ट अनाउंसमेंट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन विंडो में रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर नीट पीजी रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और रिकॉर्ड के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच