Saurabh Pandey | January 22, 2026 | 04:38 PM IST | 1 min read
एनबीईएमएस की तरफ से परीक्षा नोटिस में कहा गया है कि इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि नीट पीजी के लिए 31 मई 2026 है, जबकि नीट एमडीएस के लिए 30 सितंबर तक है।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली : आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी और एमडीएस 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। दोनों ही परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया और संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन नियत समय में जारी किए जाएंगे।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
एनबीईएमएस की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक नीट पीजी परीक्षा 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि नीट एमडीएस परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
एनबीईएमएस की तरफ से परीक्षा नोटिस में कहा गया है कि इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि नीट पीजी के लिए 31 मई 2026 है, जबकि नीट एमडीएस के लिए 30 सितंबर तक है।
भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री होना अनिवार्य है। डीसीआई या राज्य दंत चिकित्सा परिषद (एसडीसी) के साथ पंजीकृत (स्थायी या अस्थायी) होना अनिवार्य है।
नीट पीजी के लिए उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए। केवल वे ही उम्मीदवार NEET PG 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे, जो 30 मई, 2026 को 1 वर्ष की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी कर लेंगे। जो उम्मीदवार दी गई अवधि में अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाएंगे, वे अगले वर्ष परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
नीट एमडीएस परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में 3 घंटे (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो भागों में होगी।
अधिवक्ता याचिकाकर्ता अभिनव गौर ने इस कदम को संविधान के अनुच्छेद-16 का उल्लंघन करने वाला असंवैधानिक कदम बताया है। यह अनुच्छेद सरकारी नौकरियों के मामले में समान अवसर उपलब्ध कराता है।
Press Trust of India