NEET PG 2026 Re-Exam Date: नीट पीजी रीएग्जाम 5 सितंबर को 2,445 छात्रों के लिए आयोजित होगी, एडमिट कार्ड जल्द
Abhay Pratap Singh | August 30, 2026 | 04:47 PM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र और संशोधित प्रवेश पत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से साझा की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने 30 अगस्त को आयोजित नीट पीजी (NEET PG) 2026 परीक्षा में जयपुर के सीतापुरा में प्रभावित छात्रों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, नीट पीजी 2026 रीएग्जाम 5 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
नीट पीजी 2026 की पुनर्परीक्षा 2,445 छात्रों के लिए आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र और संशोधित प्रवेश पत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से साझा की जाएगी। एनबीईएमएस ने अपने बयान में हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। नीट पीजी 2026 परीक्षा 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
एनबीईएमएस के अनुसार, राजस्थान के जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा केंद्रों (टीसी संख्या 41682 और 41683) में आयोजित नीट पीजी 2026 परीक्षा केंद्र में आंतरिक बिजली कटौती के कारण संपन्न नहीं हो सकी, जिसका कारण परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था मेसर्स टीसीएस लिमिटेड को बताया गया है।
Also read NEET PG 2026 Answer Key Live: नीट पीजी आंसर की जल्द, एनालिसिस जारी, कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट जानें
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें छात्र देश भर में आयोजित नीट पीजी 2026 परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। नीट पीजी परीक्षा एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा/ पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी/ डायरेक्ट 6 वर्षीय DrNB और NBEMS डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एनबीईएमएस इस वर्ष से अपनी वेबसाइट पर NEET PG 2026 की उत्तर कुंजी जारी करेगा। नीट पीजी 2026 आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और रॉ स्कोर आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
उम्मीदवार नीट पीजी उत्तर कुंजी और उत्तर पुस्तिका के माध्यम से अपने उत्तरों का सत्यापन कर सकेंगे। नीट पीजी 2026 का परिणाम केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 सत्र के लिए ही मान्य होगा। नीट पीजी 2026 में उत्तीर्ण कैंडिडेट ही काउंसलिंग में शामिल होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए एनबीईएमएस की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा