NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम का संशोधित शेड्यूल जारी, 13 जून से चुन सकेंगे परीक्षा शहर
Saurabh Pandey | June 7, 2025 | 06:35 PM IST | 3 mins read
NEET PG 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर, मेडिकल बोर्ड ने उम्मीदवारों को एक शिफ्ट में समायोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों और शहरों की संख्या भी बढ़ा दी है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2025 परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से NEET PG 2025 के लिए परीक्षा शहर की अपनी पसंद फिर से जमा कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
सभी उम्मीदवारों को एक ही शिफ्ट में शामिल करने के लिए, NEET-PG अब अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। यह सूचना बुलेटिन में बताए गए शहरों के अतिरिक्त होगा। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का अपना विकल्प फिर से जमा करना होगा। परीक्षा शहर चुनने के लिए विंडो 13 जून 2025 दोपहर 3 बजे से 17 जून 2025 रात 11:55 बजे तक लाइव रहेगी।
नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर चुनने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के दौरान, उम्मीदवार केवल उन शहरों को देख पाएंगे जहां परीक्षा सीटें उपलब्ध हैं। चुने गए परीक्षा शहर में स्थल का आवंटन NBEMS द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा शहर का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। शहरों की सूची आवेदन पत्र में दर्शाई जाएगी।
नीट पीजी एडिट विंडो 20 जून को खुलेगी और 22 जून 2025 को बंद हो जाएगी। परीक्षा शहर का विवरण उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2025 को सूचित किया जाएगा और एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा।
NEET PG 2025: परीक्षा का संशोधित शेड्यूल
|
परीक्षा विवरण
|
तिथि / समय सीमा
|
|---|---|
|
परीक्षा शहर चुनने के लिए आवेदन विंडो
|
13 जून 2025 (दोपहर 3 बजे के बाद) से 17 जून 2025 (रात 11:55 बजे तक)
|
|
सम्पादन विंडो (Edit Window)
|
20 जून 2025 से 22 जून 2025
|
|
परीक्षा शहर की जानकारी जारी करना
|
21 जुलाई 2025
|
|
प्रवेश पत्र जारी करने की डेट
|
31 जुलाई 2025
|
|
परीक्षा तिथि
|
3 अगस्त 2025 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक)
|
|
परिणाम की घोषणा
|
3 सितम्बर 2025 तक
|
NEET-PG 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डेट
नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
NEET-PG 2025 Exam: नीट पीजी परीक्षा तिथि
नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
NEET-PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट
एनबीईएमएस की तरफ से जारी आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक नीट परीक्षा रिजल्ट 2025 3 सितंबर तक जारी किया जाएगा।
NEET-PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) को 3 अगस्त 2025 को एक शिफ्ट में NEET-PG 2025 परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी है। यह परीक्षा पहले 15 जून को होनी थी। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने शुरू में NBE द्वारा परीक्षा आयोजित करने के लिए मांगे गए दो महीने से अधिक समय पर सवाल उठाया था। पीठ ने कहा कि 3 अगस्त को NEET-PG 2025 आयोजित करने के लिए बताए गए कारण वास्तविक प्रतीत होते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि NEET-PG 2025 परीक्षा आयोजित करने के लिए NBE को और समय नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]NEET PG 2025: बसपा प्रमुख मायावती ने नीट पीजी परीक्षा एक पाली में कराने के फैसले का किया स्वागत
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि देश व राज्यों में किसी भी परीक्षा को एक ही दिन व एक ही पाली में कराना जरूरी है। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और अभ्यर्थियों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार