NEET PG 2025: नीट पीजी आवेदन का कल अंतिम दिन; सुप्रीम कोर्ट ने 2 शिफ्ट में एग्जाम कराने पर एनबीई से मांगा जवाब
Santosh Kumar | May 6, 2025 | 02:14 PM IST | 2 mins read
सुप्रीम कोर्ट ने एनबीईएमएस, एनएमसी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से नीट पीजी 2025 दो पालियों में आयोजित करने के फैसले पर जवाब मांगा है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 7 मई 2025 को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, नेशनल मेडिकल कमीशन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से नीट पीजी 2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने के फैसले पर जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा को लेकर दायर याचिका पर एनबीईएमएस और एनएमसी को नोटिस भेजा है। यह याचिका 7 छात्रों - अदिति, अताशी दास, रवि, जोएल जोसेफ इसाक, तैयब चौधरी, अमित सिंह और मृणाल जायसवाल ने दायर की है।
NEET PG 2025 Exam Date: 15 जून को नीट पीजी 2025 परीक्षा
याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए। इसके बाद मामला जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की बेंच के सामने आया, जिन्होंने इस पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
एनबीईएमएस 15 जून को दो शिफ्ट में नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। नीट पीजी 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। नीट पीजी का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
Also read NEET PG 2025: नीट पीजी एक शिफ्ट में कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं दायर, कब होगी सुनवाई?
NEET PG 2025 Correction Window: नीट पीजी करेक्शन विंडो डेट
नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,500 रुपये है।
जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क जमा कर दिया है, उनके लिए एडिट विंडो 9 मई से 13 मई 2025 तक खुली रहेगी। इसके बाद प्री-फाइनल एडिट विंडो दी जाएगी, जो 17 मई से 21 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में सुधार कर सकेंगे। अंतिम सुधार के लिए अंतिम संपादन विंडो 24 से 26 मई 2025 तक खुलेगी, जिसमें इन विवरणों में अंतिम बार बदलाव की अनुमति होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार