Santosh Kumar | May 6, 2025 | 02:14 PM IST | 2 mins read
सुप्रीम कोर्ट ने एनबीईएमएस, एनएमसी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से नीट पीजी 2025 दो पालियों में आयोजित करने के फैसले पर जवाब मांगा है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 7 मई 2025 को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, नेशनल मेडिकल कमीशन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से नीट पीजी 2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने के फैसले पर जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा को लेकर दायर याचिका पर एनबीईएमएस और एनएमसी को नोटिस भेजा है। यह याचिका 7 छात्रों - अदिति, अताशी दास, रवि, जोएल जोसेफ इसाक, तैयब चौधरी, अमित सिंह और मृणाल जायसवाल ने दायर की है।
याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए। इसके बाद मामला जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की बेंच के सामने आया, जिन्होंने इस पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
एनबीईएमएस 15 जून को दो शिफ्ट में नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। नीट पीजी 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। नीट पीजी का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
Also readNEET PG 2025: नीट पीजी एक शिफ्ट में कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं दायर, कब होगी सुनवाई?
नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,500 रुपये है।
जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क जमा कर दिया है, उनके लिए एडिट विंडो 9 मई से 13 मई 2025 तक खुली रहेगी। इसके बाद प्री-फाइनल एडिट विंडो दी जाएगी, जो 17 मई से 21 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में सुधार कर सकेंगे। अंतिम सुधार के लिए अंतिम संपादन विंडो 24 से 26 मई 2025 तक खुलेगी, जिसमें इन विवरणों में अंतिम बार बदलाव की अनुमति होगी।