Abhay Pratap Singh | June 11, 2025 | 10:29 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी का चयन करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर 2025 (NEET PG 2025) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा शहर का चयन करने के लिए अधिसूचना जारी की है। नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर चयन विंडो आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर 13 जून से खुलेगी।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी का चयन करने की अंतिम तिथि 17 जून तय की गई है। नीट पीजी परीक्षा शहर 2025 का चयन करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट पीजी परीक्षा शहर सूची 2025 एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एनबीईएमएस को अनुचित और अनियमितताओं से बचने के लिए नीट पीजी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का आदेश दिया था। जिसके बाद बोर्ड ने घोषणा करते हुए नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का अपना विकल्प फिर से जमा करना होगा। आवेदन विंडो 13.06.2025 (03:00 PM) से 17.06.2025 (11:55 PM) तक लाइव रहेगी। उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा शहर का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।”
आगे कहा गया कि सभी अभ्यर्थियों को एक ही शिफ्ट में शामिल करने के लिए अब नीट पीजी 2025 परीक्षा अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। किसी भी तरह की सहायता के लिए कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक एनबीईएमएस से संपर्क कर सकते हैं।
नीट पीजी 2025 शहर सूचना पर्ची 21 जून को जारी की जाएगी, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे। वहीं, नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड 31 जुलाई को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को समय-समय पर एनबीईएमएस की वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को सॉफ्टवेयर, ‘एनालिटिक्स’ (डेटा विश्लेषण), वित्त, बैंकिंग, परामर्श एवं मूल इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को नौकरियों के प्रस्ताव मिले हैं।
Press Trust of India