NEET PG 2025: नीट पीजी फाइनल एडिट विंडो ओपन, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट, क्वालीफाइंग क्राइटेरिया जानें
Saurabh Pandey | May 24, 2025 | 01:47 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की कटऑफ डेट 31 जुलाई 2025 तक है। नीट पीजी रिजल्ट की घोषणा 15 जुलाई तक की जाएगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी आवेदन पत्र में फाइनल संशोधन करने के लिए विंडो आज यानी 24 मई से ओपन कर दी है। उम्मीदवार 26 मई तक अपने आवेदन पत्रों में आखिरी बार सुधार कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
जिन उम्मीदवारों की अपलोड की गई तस्वीर, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान में कोई गड़बड़ी है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। एनबीईएमएस की तरफ से कहा गया है कि इसके बाद कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
NEET PG 2025: फाइनल एडिट प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- NEET PG 2025 पर जाएं और 'फाइनल एडिट विंडो' चुनें।
- अब दिशा-निर्देशों के अनुसार सही की गई तस्वीर, हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान अपलोड करें।
- इसके बाद अपडेट किए बिंदुओं की समीक्षा करें और सबमिट करें।
- अब संशोधित आवेदन की एक प्रति डाउनलोड करें।
NEET PG 2025: सिटी इंटीमेशन स्लिप
नीट पीजी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2 जून को जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर और केंद्र की जानकारी शामिल होगी, जिसके मुताबिक उम्मीदावर अपनी आने-जाने की तैयारी कर सकेंगे।
NEET PG 2025: एडमिट कार्ड डेट
नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
NEET PG 2025 Exam Date: परीक्षा तिथि
नीट पीजी 2025 परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवीर को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। नीट पीजी 2025 पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की कटऑफ डेट 31 जुलाई 2025 तक है। नीट पीजी रिजल्ट की घोषणा 15 जुलाई तक की जाएगी।
नीट-पीजी 2025 का आयोजन 15 जून 2025 को एक ही दिन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को एनबीईएमएस द्वारा दो पालियों में से एक में आवंटित किया जाएगा। उम्मीदवार पाली (सुबह या दोपहर) का विकल्प नहीं चुन पाएंगे, जिसमें उन्हें परीक्षा देने की अनुमति होगी। उम्मीदवारों को पाली का आवंटन एनबीईएमएस द्वारा किया जाएगा।
NEET PG 2025: परीक्षा पैटर्न
नीट पीजी परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न में केवल अंग्रेजी भाषा में 4 प्रतिक्रिया विकल्प हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 विकल्पों में से सही/सर्वोत्तम/सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया/उत्तर चुनना आवश्यक है। परीक्षा के लिए आवंटित समय 3 घंटे 30 मिनट है।
कोई भी राज्य सरकार/निजी मेडिकल कॉलेज/विश्वविद्यालय प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी कोई अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।
NEET PG 2025: क्वालीफाइंग क्राइटेरिया
|
क्रम संख्या
|
वर्ग
|
क्वालीफाइंग क्राइटेरिया
|
|---|---|---|
|
1
|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस
|
50वां परसेंटाइल
|
|
2
|
एससी / एसटी / ओबीसी
|
40वां परसेंटाइल
|
|
3
|
एससी / एसटी / ओबीसी वर्ग के दिव्यांगजन
|
40वां परसेंटाइल
|
|
4
|
यूआर पीडब्ल्यूडी (सामान्य वर्ग के दिव्यांगजन)
|
45वां परसेंटाइल
|
अगली खबर
]NEET PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग से पहले फीस का खुलासा करना अनिवार्य किया
जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा कि सीट रोकने की गलत प्रथा से असली सीटों की संख्या गलत दिखती है, इससे छात्रों के बीच भेदभाव बढ़ता है और एडमिशन प्रक्रिया मेरिट के बजाय किस्मत पर निर्भर हो जाती है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार