NEET PG 2024 Results: नीट पीजी रिजल्ट विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आंसर-की जारी करने की मांग; कब होगी सुनवाई?
Santosh Kumar | September 9, 2024 | 04:23 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी रिजल्ट विवाद के बीच एमसीसी ने नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर से शुरू होंगे।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नीट पीजी 2024 के परिणामों में कथित अनियमितताओं का मामला भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गया है। परीक्षा में शामिल कुछ उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2024 के परिणामों के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर की है, जिसमें परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, विभिन्न बैचों के लिए अंकों के सामान्यीकरण और परिणामों की वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवारों ने नीट पीजी आंसर-की जारी करने की भी मांग की है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 सितंबर को दायर याचिका में अभ्यर्थियों ने कोचिंग संस्थानों से प्राप्त अनौपचारिक उत्तर कुंजी से अपने उत्तरों की तुलना करने के बाद पाई गई विसंगतियों पर चिंता जताई है। वे अब एनबीईएमएस पर रॉ और सामान्यीकृत अंक दोनों जारी करने का दबाव बना रहे हैं।
NEET PG 2024 Results: एनबीई ने क्या कहा?
अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सामान्यीकरण की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने एनबीईएमएस से अनुरोध किया है कि वे परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में सटीकता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रतिक्रिया कुंजी भी जारी करें।
एनबीईएमएस ने 23 अगस्त को नीट पीजी 2024 का रिजल्ट जारी किया था। इसके बाद कुछ उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि उनकी रैंक उम्मीद से कम है। इस बारे में पूछे जाने पर एनबीईएमएस ने कहा कि उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि एनबीईएमएस नीट पीजी परीक्षा की आंसर-की जारी नहीं करता है।
Also read NEET PG 2024 Results: एनबीईएमएस ने नीट पीजी आंसर-की जारी करने से किया इनकार, परिणाम को बताया सही
NEET PG 2024 Counselling: 20 सितंबर से काउंसलिंग
स्वास्थ्य मंत्रालय और एनबीईएमएस के खिलाफ अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। यह मामला डायरी नंबर 41088/2024 में दर्ज है और कोर्ट ने अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं की है। नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द ही सुनवाई कर सकता है।
इससे पहले 4 सितंबर को अभ्यर्थियों ने एनबीईएमएस से शिकायत पोर्टल 15 दिनों के लिए खोलने का अनुरोध किया था। इस बीच, नीट पीजी 2024 काउंसलिंग की तारीखें जारी होने के साथ ही अभ्यर्थी रिजल्ट संबंधी मुद्दों के समाधान में हो रही देरी को लेकर चिंतित हैं, जिसके चलते मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है।
NEET PG 2024 Answer Key: अभ्यर्थियों की 5 मांग
नीट-पीजी के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से एनबीईएमएस के लिए ये 5 निर्देश चाहते हैं-
- उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी करें, ताकि छात्र अपने उत्तरों को जांच सकें और अपने प्रदर्शन का सही मूल्यांकन कर सकें।
- रॉ मार्क्स को सार्वजनिक करें, ताकि परीक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
- छात्रों के साथ बेहतर संचार व्यवस्था स्थापित करें और उनके सवालों का समय पर जवाब दें।
- भविष्य की परीक्षाओं में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे।
- पारदर्शी सामान्यीकरण प्रक्रिया लागू करें, ताकि अंकों को निष्पक्ष तरीके से समायोजित किया जा सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच