NEET PG 2024 Admit Card: नीट पीजी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, nbe.edu.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | August 7, 2024 | 02:32 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा की तारीख, श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता, आवेदन संख्या, परीक्षा रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड और रिपोर्टिंग समय की जानकारी होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एनबीई) द्वारा कल यानी 8 अगस्त को नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को एनबीईएमएस द्वारा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक दिन और एक सत्र में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। नीट पीजी पेपर में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे।
उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए 4 विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा। नीट पीजी 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट है। परीक्षा कुल 800 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
NEET PG 2024 Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल्स
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा की तारीख, श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता, आवेदन संख्या, परीक्षा रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड और रिपोर्टिंग समय की जानकारी होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में बताए गए समय पर परीक्षा स्थल के रिपोर्टिंग काउंटर पर पहुंचना जरूरी है।
परीक्षा स्थल के प्रवेश द्वार पर भीड़ से बचने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्ट करने के लिए अलग-अलग समय स्लॉट दिए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग काउंटर बंद हो जाएगा। इससे सुरक्षा जांच, पहचान सत्यापन और चेक-इन के लिए समय मिल जाएगा।
NEET PG Admit Card 2024 : डाउनलोड प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर पंजीकृत उम्मीदवार नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Examinations अनुभाग में नीट पीजी विकल्प पर क्लिक करें।
- NEET PG Admit Card Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद नीट पीजी हॉल टिकट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Delhi Coaching Deaths: दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे में अभ्यर्थियों की मौत मामले की सीबीआई करेगी जांच
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित ‘राऊ आईएएस स्टडी सर्किल’ की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की डूबने से मौत हो गई थी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच