NEET Paper Leak 2026: सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर स्थित कोचिंग सेंटर के निदेशक से की पूछताछ

Press Trust of India | May 15, 2026 | 06:47 PM IST | 2 mins read

सीबीआई ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से 3 व्यक्तियों को नासिक से शुभम खैरनार (30), पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और अहिल्यानगर के राहुरी से धनंजय लोखंडे (26)को हिरासत में लिया था।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
पुलिस ने लातूर में कोचिंग संस्थान के कर्मी, छात्रों और काउंसलर समेत 6 लोगों से पूछताछ की है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

लातूर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में महाराष्ट्र के लातूर शहर के एक प्रमुख कोचिंग सेंटर के निदेशक से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई की एक टीम नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के तहत बृहस्पतिवार रात और फिर शुक्रवार तड़के शिवनगर क्षेत्र में स्थित ओमकार रेजिडेंसी में रेनुकाई केमिस्ट्री क्लासेज (आरसीसी) के निदेशक शिवराज मोटेगांवकर के आवास पर गई। सीबीआई की एक टीम इस समय लातूर में डेरा डाले हुए है और इसमें 28 सदस्य हैं।

सीबीआई की टीम बुधवार को लातूर पहुंची और प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के सिलसिले में स्थानीय कॉलेज में रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक पी.वी. कुलकर्णी को हिरासत में ले लिया। वह प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति में शामिल थे।

चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3 मई को नीट परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई। सरकार ने सीबीआई को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

Also read NEET 2026 Re-Exam Live: एनटीए ने नीट यूजी री-एग्जाम डेट किया जारी, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

NEET Paper Leak 2026: मॉक टेस्ट के 42 प्रश्न नीट में पूछे गए

एक छात्र के अभिभावक ने मंगलवार को लातूर में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि शहर के एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित 'मॉक टेस्ट' में पूछे गए 42 प्रश्न नीट में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते हैं।

उनकी शिकायत के आधार पर, पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ समीरसिंह साल्वे को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। इस सिलसिले में पुलिस ने लातूर में कोचिंग संस्थान के कर्मी, छात्रों और काउंसलर समेत 6 लोगों से पूछताछ की है।

लातूर में कुलकर्णी की गिरफ्तारी से पहले, सीबीआई ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से 3 व्यक्तियों को नासिक से शुभम खैरनार (30), पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और अहिल्यानगर के राहुरी से धनंजय लोखंडे (26)को हिरासत में लिया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]