Trusted Source Image

NEET MDS Counselling 2024: नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 28 अगस्त तक रिपोर्टिंग

Santosh Kumar | August 21, 2024 | 06:11 PM IST | 1 min read

नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी।

संस्थान 29 और 30 अगस्त को उपस्थित हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
संस्थान 29 और 30 अगस्त को उपस्थित हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज, 21 अगस्त को, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस) 2024 के राउंड 3 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग राउंड 3 के सीट आवंटन परिणाम देख या जांच सकते हैं।

नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी। शेड्यूल के मुताबिक, सीट-अलॉट किए गए उम्मीदवारों को कल यानी 22 अगस्त को आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। एआईक्यू या डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल होने की अंतिम तिथि 28 अगस्त तय की गई है।

संस्थान 29 और 30 अगस्त को उपस्थित हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 2 सितंबर से खाली सीटों के लिए नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 स्ट्रे राउंड आयोजित करेगी और 7 सितंबर को सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगी।

NEET MDS Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज

नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रिपोर्टिंग करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने होंगे-

  • प्रोविजनल आवंटन पत्र
  • नीट एमडीएस 2024 एडमिट कार्ड
  • नीट एमडीएस 2024 स्कोरकार्ड
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • बीडीएस के पिछले शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • मेडिकल पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • फोटो आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि।

Also readNEET PG 2024 Result: नीट पीजी रिजल्ट एनबीईएमएस जल्द करेगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

NEET MDS Counselling 2024: ऐसे देखें सीट आवंटन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट एमडीएस राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एमडीएस अनुभाग पर क्लिक करें।
  • नीट एमडीएस राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिंक को ओपन करें।
  • सीट आवंटन पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे जांचें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका स्क्रीनशॉट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications