NCHMCT JEE Counselling 2025: एनसीएचएमसीटी जेईई काउंसलिंग शेड्यूल जारी, nchmcounselling.nic.in पर करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | May 26, 2025 | 09:37 AM IST | 2 mins read
एनसीएचएमसीटी जेईई 2025 परीक्षा में पास उम्मीदवार ही एनसीएचएमसीटी जेईई काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
नई दिल्ली: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nchmcounselling.nic.in के माध्यम से नसीएचएमसीटी जेईई 2025 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
एनसीएचएमसीटी जेईई 2025 परीक्षा में पास उम्मीदवार ही एनसीएचएमसीटी जेईई काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एनसीएचएमसीटी जेईई 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 2,000 रुपए का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा।
एनसीएचएमसीटी जेईई 2025 काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें राउंड 1, राउंड 2 और फाइनल राउंड शामिल है। एनसीएचएमसीटी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (एचएचए) में बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) कार्यक्रम में प्रवेश देने के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एनसीएचएमसीटी जेईई काउंसलिंग 2025 आज से शुरू हो रही है। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग पूरी करने की आखिरी तारीख 30 मई है। एनसीएचएमसीटी 31 मई को काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा करेगा।
राउंड 1 में अपनी पसंद के अनुसार सीट आवंटित करने वाले उम्मीदवार 20,000 रुपए की सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करके और दस्तावेज सत्यापन केंद्र (डीवीसी) पर ऑनलाइन सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके इसकी पुष्टि कर सकते हैं।
NCHM JEE Counselling 2025 Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी से एनसीएचएम जेईई काउंसलिंग 2025 का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
पंजीकरण करना तथा प्रथम चरण के लिए विकल्प भरना
|
26-30 मई, 2025 |
| राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम | 31 मई, 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन केंद्र द्वारा दस्तावेज अपलोड करना और सत्यापन करना
|
1-3 जून, 2025 |
|
राउंड-1 के बाद रिक्त सीटों की घोषणा
|
4 जून, 2025
|
| राउंड-2 के लिए पुनः पंजीकरण और विकल्प भरना | 5-7 जून, 2025 |
| राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम | 8 जून, 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन केंद्र द्वारा दस्तावेज अपलोड करना और सत्यापन करना
|
9-11 जून, 2025 |
|
राउंड-2 के बाद रिक्त सीटों की घोषणा
|
12 जून, 2025 |
| अंतिम राउंड के लिए पुनः पंजीकरण और विकल्प भरना | 13-15 जून, 2025 |
| फाइनल राउंड सीट अलाटमेंट रिजल्ट | 16 जून, 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन केंद्र द्वारा दस्तावेज अपलोड करना और सत्यापन करना
|
17-19 जून, 2025 |
|
संस्थान में भौतिक रिपोर्टिंग से पहले का अंतराल
|
20 जून - 20 जुलाई, 2025 |
|
आवंटित संस्थान में भौतिक रिपोर्टिंग
|
21 जुलाई-27 जुलाई, 2025 |
|
क्षणिक कार्यक्रम की शुरुआत
|
28 जुलाई, 2025 |
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार