NCHM JEE 2026 Exam City Slip: एनसीएचएम जेईई सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 25 अप्रैल को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 08:33 AM IST | 1 min read
एनसीएचएम जेईई एग्जाम 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee/ के माध्यम से एनसीएचएम जेईई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनसीएचएम जेईई एग्जाम 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट एडवांस सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र वाले शहर सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई 2026 एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।
परीक्षा एजेंसी द्वारा एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा 25 अप्रैल को देश भर में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड 2026 के साथ पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस में कहा कि, “उम्मीदवार ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) नहीं है। यह केवल आवंटित परीक्षा शहर की एक अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। यह सूचना उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दी गई है।”
एनसीएचएम जेईई 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर 011-4075 9000 या nchm@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NCHM JEE 2026 City Intimation Slip: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा के लिए एडवांस शहर सूचना की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जाएं।
- ‘एडवांस सिटी इंटिमेशन - एनसीएचएम जेईई 2026’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एनसीएचएम जेईई सिटी स्लिप 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल