Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 07:34 AM IST | 2 mins read
एसएससी जेई आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premium
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिक एवं इलेक्ट्रिकल) टियर-2 परीक्षा 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जेई टियर 2 प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जेई टियर 2 आंसर की पर उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान के साथ 19 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। एसएससी जेई टियर 2 प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अस्थायी उत्तर कुंजियों के विरुद्ध, यदि चुनौतियां हो तो 16 अप्रैल को शाम 06:00 बजे से 19 अप्रैल को शाम 06:00 बजे तक ऑनलाइन जमा की जा सकती हैं। 19 अप्रैल, 2026 (शाम 06:00 बजे) के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।”
एसएससी ने बताया कि ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से जमा किए गए अभ्यावेदनों/चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। एसएससी जेई 2025 टियर 2 परीक्षा 7 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी और परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत 1731 पद भरे जाएंगे।
निर्धारित समय सीमा के बाद प्रोविजनल उत्तर कुंजी / रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं होंगी। भविष्य में रिस्पॉन्स शीट/ संभावित उत्तर कुंजी उपलब्ध कराने के लिए की गई किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी एसएससी जेई टियर 2 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
इस भर्ती अभियान के तहत, बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 46,882 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6-8), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10), और उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) के पद शामिल हैं।
Santosh Kumar