NCHM JEE 2026 Registration: एनसीएचएम जेईई के लिए कल शाम 5 बजे तक कर सकेंगे आवेदन, शुल्क भुगतान तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 31, 2026 | 12:37 PM IST | 1 min read
राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2025 से शुरू है।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कल नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जाकर 1 अप्रैल, 2026 को शाम 5:00 बजे तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
सामान्य/ ओबीसी-एनसीएल कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस को 700 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर को 450 रुपये ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा। एनसीएचएम जेईई 2026 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि रात 11:50 बजे (1 अप्रैल, 2026) निर्धारित की गई है।
NCHM JEE 2026 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10+2 के तहत सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण (अंग्रेजी एक विषय के रूप में शामिल हो) उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। साथ ही, अभ्यर्थी को क्वालिफाइंग एग्जाम में अंग्रेजी को एक अध्ययन विषय (कोर/ इलेक्टिव/ फंक्शनल) के रूप में उत्तीर्ण किया हो।
एनसीएचएम जेईई 2026 शेड्यूल के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की संभावित तिथि 25 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 120 एमसीक्यू प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक को होगा और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य रूप से 3 वर्षीय बीएससी (हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
NCHM JEE 2026 Registration Last Date: आवेदन चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनएसीएचएम जेईई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- एनटीए एग्जाम पोर्टल exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एनसीएचएम जेईई’ टैब पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’