Santosh Kumar | April 10, 2024 | 10:20 AM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा एनसीएचएम जेईई 2024 पंजीकरण की प्रक्रिया 9 फरवरी को शुरू हुई और 7 अप्रैल तक जारी रही। एनसीएचएम जेईई परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएमसीटी जेईई) 2024 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में त्रुटि हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nchm.ntaonline.in पर जाकर सुधार कर सकते हैं। करेक्शन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनटीए द्वारा एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 पंजीकरण की प्रक्रिया 9 फरवरी को शुरू की गई थी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पहले 31 मार्च तक थी, जिसे बाद में 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। NCHM JEE 2024 Exam इस साल 11 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सुधार विंडो में सभी विवरण संपादित किए जा सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन सुधार अवधि तक कोई भी विवरण बदल सकते हैं। एक बार विंडो बंद हो जाने पर कोई भी विवरण नहीं बदला जा सकता।
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो एनसीएचएम जेईई परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। उम्मीदवारों को संख्यात्मक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता, तर्क और तार्किक कटौती, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स, अंग्रेजी भाषा और सेवा क्षेत्र के लिए योग्यता जैसे कुल 5 अनुभागों का प्रयास करने के लिए 3 घंटे की अवधि दी जाएगी।
Also readJEE Main 2024 Exam Session 2 Live: जेईई मेन 2024 पेपर 1 एनालिसिस, आंसर की, रिजल्ट डेट , कटऑफ
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NCHM JEE 2024 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-