NCET Final Answer Key 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फाइनल आंसर-की सभी माध्यमों के लिए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | August 7, 2024 | 07:31 PM IST | 2 mins read
एनसीईटी फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 7 अगस्त को सभी मोड के लिए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (एनसीईटी 2024) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एनसीईटी2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाकर एनसीईटी फाइनल आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनसीईटी 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी अब सभी माध्यमों (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
इसके अलावा, एनसीईटी 2024 के सभी विषयों के एनटीए प्रशासित प्रश्न पत्र अब आधिकारिक एनटीए वेबसाइट के डाउनलोड अनुभाग में पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं। उम्मीदवार इन प्रश्न पत्रों को https://www.nta.ac.in/Downloads पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
NCET 2024 Final Answer Key: एनसीईटी 2024 परिणाम जल्द
एनसीईटी फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एनसीईटी फाइनल आंसर की 2024 को एनटीए ने पीडीएफ फाइल के रूप में घोषित किया है। एनसीईटी प्रोविजनल आंसर की को संशोधित करने के बाद एनटीए ने फाइनल आंसर की जारी की है।
एनटीए ने 30 जुलाई को एनटीए एनसीईटी प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। अभ्यर्थियों को 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। एनटीए जल्द ही एनसीईटी फाइनल आंसर-की 2024 के आधार पर एनसीईटी परिणाम 2024 की घोषणा करेगा।
NCET Final Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एनसीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘NCET 2024 - Final Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां ‘सब्जेक्ट कोड’ के साथ आंसर की दिखाई देगी।
- ‘सब्जेक्ट कोड’ के अनुसार अपना एनसीईटी फाइनल आंसर की जांचें।
- अपने अंकों की गणना करें और आंसर-की को डाउनलोड करें।
बता दें कि नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की गई थी। एनसीईटी फाइनल आंसर की 2024 के संबंध में किसी भी शिकायत के मामले में, उम्मीदवार ncet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। अधिक स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा