NCET 2026 Registration: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 अप्रैल को होगा एग्जाम, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | February 12, 2026 | 03:07 PM IST | 1 min read
एनसीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 12 फरवरी से 10 मार्च तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मार्च रात 11:50 बजे तक है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह एग्जाम 4 साल के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में एडमिशन के लिए होता है, जिसमें कई कोर्स शामिल हैं। एनसीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.nic.in/ncet पर शुरू हो गया है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
एनसीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म 12 फरवरी से 10 मार्च तक रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मार्च रात 11:50 बजे तक है। एप्लीकेशन में सुधार 12 से 14 मार्च तक किए जा सकते हैं।
NCET Exam Date 2026: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट डेट
एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड रिलीज की डेट बाद में वेबसाइट पर अनाउंस की जाएगी। एग्जाम 17 अप्रैल को होना है, हालांकि यह तारीख बदल भी सकती है। रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और आंसर की भी बाद में वेबसाइट पर रिलीज की जाएंगी।
रिजल्ट ऑफिशियल एनटीए वेबसाइट पर अनाउंस किया जाएगा। एनसीईटी के जरिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और दूसरे पार्टिसिपेटिंग इंस्टिट्यूट में आईटीईपी कोर्स में एडमिशन मिलता है।
NCET 2026 Registration: एनसीईटी आवेदन संबंधी निर्देश
एनसीईटी 2026, एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए पूरे भारत में 13 मीडियम में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगा। एनसीईटी एग्जामिनेशन स्कीम, एलिजिबिलिटी और दूसरी डिटेल्स के लिए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन देखें।
एनसीईटी के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड से ही लिए जाएंगे। निर्देशों का पालन न करने पर आपको अयोग्य घोषित किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म में अपना या अपने माता-पिता/गार्जियन का सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दें।
अगर किसी कैंडिडेट को एनसीईटी 2026 के लिए अप्लाई करने में कोई दिक्कत हो, तो वह 011-40759000 पर कॉन्टैक्ट कर सकता है या ncet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अगली खबर
]JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट आज @jeemain.nta.nic.in, फाइनल आंसर, स्कोर कार्ड लिंक जानें
कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपने जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेन एग्जाम 21 से 29 जनवरी तक हुआ और इसमें लाखों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’