Saurabh Pandey | August 5, 2026 | 06:55 PM IST | 2 mins read
एनसीईआरटी ने रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (RIE CEE) 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआईई सीईई 2026 रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, मिले हुए मार्क्स, क्वालिफाइंग स्टेटस और रैंक जैसी जरूरी जानकारी होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें और एडमिशन प्रोसेस के दौरान इस्तेमाल के लिए इसकी एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें।
संस्थान | एकीकृत एमएससी एड. (6 वर्ष) | 2 वर्ष बीएड (विज्ञान एवं गणित) | 2 वर्ष बीएड (सामाजिक विज्ञान एवं भाषा) | एमएड (2 वर्ष) | एकीकृत बीएड-एमएड (3 वर्ष) | एमए शिक्षा प्रौद्योगिकी (2 वर्ष) |
आरआईई अजमेर | - | 55 | 55 | 55 | - | - |
आरआईई भोपाल | - | 55 | 55 | 55 | 55 | - |
आरआईई भुवनेश्वर | - | 55 | 55 | 55 | - | - |
आरआईई मैसूर | भौतिकी: 22 रसायन विज्ञान: 22 गणित: 22 | 27/28 | 28/27 | 55 | - | - |
NERIE शिलांग | - | 28 | 27 | - | - | - |
आरआईई नेल्लूर | - | - | - | - | - | 55 |
रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया गया था, जिसमें मल्टीपल चॉइस सवाल (MCQs) शामिल थे। अंग्रेजी में भाषा की दक्षता का माध्यम केवल इंग्लिश होगा। टीचिंग एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी का माध्यम इंग्लिश और हिंदी होगा।
जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें RIE CEE 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया में NCERT द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट अलॉटमेंट शामिल होगा। एडमिशन मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों की रैंक, प्रोग्राम की प्राथमिकता और सीट की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा।