NCERT Recruitment 2026: एनसीईआरटी में टीचिंग और लाइब्रेरियन के 117 पदों पर निकली भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 5, 2026 | 06:49 PM IST | 2 mins read
एनसीईआरटी एकेडमिक भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और डिप्टा लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 117 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनसीईआरटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को ऑनलाइन मोड में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला आवेदकों और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के आवेदकों को फीस में छूट दी गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 से शुरू है।
NCERT Academic Position Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- प्रोफेसर - पीएचडी डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। शिक्षण/अनुसंधान में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव। कम से कम 10 रिसर्च प्रकाशित हो। कुल रिसर्च स्कोर 120 हो। या पीएचडी और 10 वर्षों के उद्योग/शैक्षणिक अनुभव वाले प्रोफेशनल आवेदन कर सकते हैं।
- एसोसिएट प्रोफेसर - संबंधित विषय में पीएचडी और मास्टर डिग्री में 55% अंक हो। शिक्षण/अनुसंधान में न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव व कम से कम 7 प्रकाशन और रिसर्च स्कोर 75 हो।
- असिस्टेंट प्रोफेसर - 55% अंकों में मास्टर डिग्री हो। यूजीसी मानदंडों के अनुसार NET/SLET/SET उत्तीर्ण या पीएचडी हो। जिन विषयों में NET परीक्षा आयोजित नहीं की जाती, उनके लिए नेट परीक्षा अनिवार्य नहीं है।
- डिप्टी लाइब्रेरियन - पुस्तकालय/ सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री और न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव हो। पुस्तकालय/ सूचना विज्ञान में पीएचडी होनी चाहिए। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित पुस्तकालय सेवाओं का अनुभव हो।
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन - पुस्तकालय/सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री 55% अंकों के साथ हो। यूजीसी नियमों के अनुसार NET/SLET/SET या PhD हो। साथ ही, पुस्तकालय के कम्प्यूटरीकरण का ज्ञान होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू चरण शामिल है। प्रोफेसर के पद पर चयनित कैंडिडेट को 1,44, 200 रुपये; एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए 1,31,400 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 57,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ncert.nic.in/vacancies.php?ln=hi पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
NCERT Recruitment 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनसीईआरटी एकेडमिक पोजिशन भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ncert.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘घोषणाएं’ टैब के भीतर ‘रिक्तियां’ पर क्लिक करें।
- विज्ञापन संख्या 177/2026 एकेडमिक पोजिशन भर्ती लिंक खोजें।
- अब, अप्लाई नाउ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से आवेदन करें।
- शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार