NBEMS NEET PG 2025 Result: एनबीईएमएस नीट पीजी रिजल्ट घोषित, उम्मीदवार natboard.edu.in से चेक करें परिणाम
Santosh Kumar | August 19, 2025 | 06:20 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 चेक या डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। उम्मीदवार अपने नीट पीजी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीई नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 चेक या डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। नीट पीजी 2025 परीक्षा में लगभग 2.42 लाख मेडिकल स्नातक शामिल हुए।
NEET PG Result 2025: श्रेणीवार न्यूनतम कटऑफ
परीक्षा एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, डीएनबी और अन्य स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। नीट पीजी स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्त अंक और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) शामिल है।
एनबीईएमएस नीट पीजी 2025 के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम कटऑफ 50 पर्सेंटाइल, सामान्य-पीडबल्यूबीडी श्रेणी के लिए 45 पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी (दिव्यांग सहित) के लिए 40 पर्सेंटाइल है।
NBEMS NEET PG 2025 Result: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द
नीट पीजी कटऑफ अंक परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करता है। योग्य उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा आयोजित नीट पीजी 2025 काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
एमसीसी 50% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगा। नीट पीजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
Also read NEET PG 2025 Result (Out) Live: नीट पीजी रिजल्ट जारी @natboard.edu.in, स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक
NBE NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट पीजी 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर “NEET PG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करने पर नीट पीजी 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंको की जांच करें और परिणाम डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।
नीट पीजी 2025 परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) थे, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का था और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) थी। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार