NEET-PG 2025: एनबीईएमएस ने नीट पीजी के फेक नोटिस, एसएमएस के संबंध में जारी किया नोटिस
Saurabh Pandey | July 10, 2025 | 12:02 PM IST | 1 min read
एनबीईएमएस द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के संबंध में एनबीईएमएस उम्मीदवारों को कोई ईमेल या एसएमएस नहीं भेजता है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी के संबंध में एनबीईएमएस के नाम पर फेक नोटिस, ईमेल, एसएमएस, सोशल मीडिया सामग्री के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। एनबीईएमएस आधिकारिक वेबसाइटें https://natboard.edu.in और https://nbe.edu.in हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एनबीईएमएस द्वारा आयोजित परीक्षाओं के बारे में किसी भी जानकारी के लिए केवल इन वेबसाइट लिंक्स का ही उपयोग करें।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि व्हाट्सएप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029VbAseBd7T8bTcZS9mg20 के अलावा, किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर NBEMS का कोई अन्य आधिकारिक हैंडल/चैनल नहीं है।
एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि बेईमान एजेंट/दलाल फिशिंग के लिए NBEMS के नाम पर नकली नोटिस, ईमेल, एसएमएस या सोशल मीडिया पर सामग्री का उपयोग करके उम्मीदवारों से झूठे और फर्जी दावे कर सकते हैं।
एनबीईएमएस ईमेल या एसएमएस नहीं भेजता
एनबीईएमएस द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के संबंध में एनबीईएमएस उम्मीदवारों को कोई ईमेल या एसएमएस नहीं भेजता है। यदि एनबीईएमएस के नाम से कोई ईमेल/एसएमएस/सोशल मीडिया पर संदेश प्राप्त या प्रसारित होता है, तो कृपया एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी की पुष्टि करें।
फर्जी दावे करने वालों की शिकायत करें
यदि किसी अभ्यर्थी से कोई एजेंट/दलाल संपर्क करता है और किसी भी तरह का अनुचित लाभ देने का वादा करता है/ किसी भी नकली ईमेल/एसएमएस या टेलीफोन कॉल या जाली दस्तावेजों या व्यक्तिगत रूप से या सोशल मीडिया के माध्यम से एनबीईएमएस परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का वादा करता है, तो इसकी सूचना एनबीईएमएस को ईमेल आईडी: reportumc@natboard.edu.in पर और आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को दी जा सकती है।
अगली खबर
]NEET PG 2025 Exam City: एनबीई ने जारी की नीट पीजी के लिए 233 परीक्षा शहरों की लिस्ट, विकल्प विंडो कल से रीओपन
पहले यह संख्या 179 थी, जिसे उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बढ़ा कर अपडेट कर दिया गया है। नीट पीजी 2025 परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही है - यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लिया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार